Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   abhishek banerjee aide sumit roy wife moves calcutta HC seeks cbi probe alleges police torture

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के पीए की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; अदालत से क्या मांग की?

Mon, 09 Nov 2026 02:07 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 09 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की पत्नी सुष्मिता रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल पुलिस पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
abhishek banerjee aide sumit roy wife moves calcutta HC seeks cbi probe alleges police torture
अभिषेक बनर्जी के पीए की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी- ममता गुट) के डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की पत्नी सुष्मिता रॉय ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल-जज बेंच में अपील की और पश्चिम बंगाल पुलिस पर अपने पति को टॉर्चर करने का आरोप लगाया। साथ ही अपने पति के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सुष्मिता ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी की सिंगल-जज बेंच में अपनी पिटीशन दायर की है। याचिका में उन्होंने पुलिस हिरासत में अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोनों मामलों की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को बदलने की भी मांग की है। याचिका स्वीकार कर ली गई है और इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


क्यों गिरफ्तार किए गए हैं सुमित रॉय?
सुमित रॉय को सबसे पहले पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में कथित अवैध भूमि कब्जे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी महीने दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर पुलिस ने करोड़ों रुपये के कथित मिट्टी चोरी के मामले में उन्हें दोबारा हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने डायमंड हार्बर जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने बताया था कि पार्टी कार्यालय में छिपाकर रखे गए इस पैसे की जानकारी उसे सुमित रॉय से मिली थी।

अभिषेक बनर्जी ने क्या आरोप लगाए?
इस मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस के दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस सुमित रॉय को मुठभेड़ में मारने की धमकी दे रही है और उन पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है। अभिषेक ने यह भी दावा किया था कि जिस पार्टी कार्यालय से नकदी बरामद की गई, वहां पांच महीने पहले भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय से बरामद की गई नकदी पुलिस की ओर से रखी गई थी।


सुमित रॉय की पत्नी ने क्या कहा?
सुष्मिता रॉय ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनके पति को एक झूठे मामले में फंसाया गया है। इसके बाद पुलिस उनसे अपनी ओर से तैयार किए गए बयानों के मुताबिक कबूलनामा हासिल करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। अपनी याचिका में उन्होंने पुलिस हिरासत के दौरान पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोनों मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने और जांच अधिकारियों को बदलने की मांग की है। अब इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed