तमिलनाडु: तटरक्षक बल ने श्रीलंकाई नौका से जब्त किए हथियार और मादक पदार्थ, छह हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटरक्षक अधिकारियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन तटीय क्षेत्र के पास श्रीलंका की एक नौका से बंदूक और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि नौका पर सवार छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है।
तटरक्षक बल ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के दौरान उन लोगों ने बताया कि मादक पदार्थ पाकिस्तान के एक जहाज के द्वारा कराची से श्रीलंका के जहाज पर भेजे गए थे। तटरक्षक बल ने इनके पास से हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग और पिस्तौल बरामद की हैं।
Indian Coast Guard yesterday apprehended Sri Lankan boat 'Shenaya Duwa' & the 6 crew members along with heroin, synthetic drugs & pistols. During interrogation, crew members revealed that drugs were transferred onto Sri Lankan vessel on high seas by a Pakistani dhow from Karachi. pic.twitter.com/9r30TV9DMr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 25, 2020