फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China troop build up seen opposite Arunachal Pradesh Border, Indian soldiers on high alert

अरुणाचल सीमा के सामने दिखा चीनी सेना का निर्माण कार्य, अलर्ट पर भारतीय सेना

Tue, 15 Sep 2020 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Sep 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
China troop build up seen opposite Arunachal Pradesh Border, Indian soldiers on high alert
भारत-चीन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

बीते दिनों लद्दाख में रेजांग ला के पास मात खाई चीनी सेना अब अरुणाचल प्रदेश सीमा पर कम से कम चार स्थानों पर सैन्य ठिकानों का निर्माण कर रही है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की इन गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। चीनी सैनिकों की ओर से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट पर है और यहां सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के सामने चीनी क्षेत्र में आने वाले असाफिला, तूतिंग एक्सिस, चैंग जी और फिशटेल-2 सेक्टर में चीनी सेना द्वारा किया गया निर्माण कार्य देखा गया है। ये भारतीय क्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर दूर हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बात की आशंका है कि चीन इन इलाकों से घुसपैठ और कुछ इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ऐसे किसी भी प्रयास का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे लेकर उसने अपनी क्षमता बढ़ाई है। पिछले कुछ दिनों से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से कुछ किलोमीटर गहराई वाले इलाकों में चीनी सेना अपनी बनाई सड़कों पर गतिविधियां बढ़ा रही है। चीनी सैनिक पैट्रोलिंग के दौरान भारतीय इलाकों के नजदीक भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 29-30 अगस्त की रात को चीन के सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में स्थित मुखपारी पहाड़ी और रेजांग ला पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था। तब से ही दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं और तनाव बढ़ा है। इससे पहले चीन ने एक सितंबर को भी घुसपैठ की नाकाम कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed