{"_id":"60d29bfa8ebc3e33571ad872","slug":"chhattisgarh-an-elephant-found-dead-in-raigarh-district-here-you-kno-e-the-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला
Wed, 23 Jun 2021 08:44 AM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, रायगढ़
एएनआई, रायगढ़
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:44 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कंरट की वजह से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृत हाथी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : twitter@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि आज सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृत हाथी को लाया गया।
विज्ञापन
सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस साल 29 मार्च को इसी वन विभाग में हाथी का बच्चा मृत पाया गया था। वहीं साल 2020 में, जनवरी से लेकर अक्तूबर के बीच अलग-अलग कारणों से 15 हाथियों की मौत हो गई थी। बता दें कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में करीब 240 जंगली हाथी रहते हैं। पिछले कुछ सालों में इस इलाके में इंसान और हाथी के बीच कई घटनाएं घटी हैं। राज्य वन विभाग की माने तो पिछले एक दशक में, यहां जंगली जानवरों की तादाद बढ़ी है। इस वन विभाग में हाथियों की संख्या 225 से बढ़कर 290 हो गई है।