{"_id":"61ab8e21d7ac383c0f3a76ef","slug":"chargesheet-filed-by-nia-in-bomb-blast-case-outside-bjp-mps-residence-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम धमाका मामले में तीन के खिलाफ चार्जशीट पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम धमाका मामले में तीन के खिलाफ चार्जशीट पेश
Sat, 04 Dec 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Dec 2021 09:19 PM IST
सार
गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम आरोपपत्र में शामिल हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह आवास के बाहर सितंबर में हुए बम धमाकों के मामले में एनआईए ने शनिवार को तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर हुए बम विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम इसमें शामिल हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देंगे।
विज्ञापन
बंगाल के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन सिंह ने मामले की जांच कर रहे एनआईए अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराया था। सांसद सिंह के भाटपारा स्थित आवास पर आठ सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने तीन देसी बम फेंके थे। तीन में से दो बम उनके घर के मुख्य द्वार पर लगे, जबकि तीसरा परिसर में गिरा था। उस वक्त सांसद अर्जुन सिंह घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
मामले की जांच एनआईए ने 14 सितंबर को अपने हाथ में ली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले से दो राहुल पासी और बादल कुमार बसफोर को गिरफ्तार किया था। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था।