फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   changes in genral knowelge after removing of article 35a and 370 in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आपके सामान्य ज्ञान में होगा कितना बदलाव?

Mon, 05 Aug 2019 10:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 05 Aug 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
changes in genral knowelge after removing of article 35a and 370 in jammu and kashmir
jammu kashmir new map - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर आपसे कोई सवाल पूछे की भारत में कितने राज्य हैं और आप अपना दिमाग लगाएं कि 28 और कुछ समय पहले ही तेलंगाना नया राज्य बना था, आपका जवाब होगा 29। लेकिन आप बिल्कुल गलत होंगे। जी हां, आज राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया और काफी कुछ बदल गया। अब जम्मू-कश्मीर राज्य नहीं रहा, जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसी के साथ-साथ लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। सामान्य ज्ञान के और भी कुछ प्रश्नों के उत्तर बदल गए हैं। आइए कुछ पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

 

प्रश्न: भारत में कितने राज्य हैं?
उत्तर: 28


प्रश्न: भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?


उत्तर: 9


प्रश्न: जम्मू-कश्मीर में कितने जिले हैं?


उत्तर: 20


प्रश्न: जम्मू-कश्मीर की लोकसभा में कितनी सीटें हैं?


उत्तर: पांच


प्रश्न: लद्दाख की लोकसभा में कितनी सीटें हैं?


उत्तर: एक


प्रश्न: जम्मू-कश्मीर में किस अनुच्छेद के अंतर्गत शासन किया जाता है?


उत्तर: अनुच्छेद 239A 


प्रश्न: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा का कार्यकाल की अवधि?


उत्तर: पांच साल


प्रश्न: जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल किस आधार पर और कितने सदस्यों को नामित कर सकता है?
 

उत्तर: नए कानून के हिसाब से अगर उपराज्यपाल को लगे कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम है, तो वो दो महिलाओं को विधानसभा के लिए नामित कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

अब जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल नहीं उपराज्यपाल होंगे। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के ऊपर संसद की प्रधानता होगी, मतलब की संसद में बना कोई भी कानून विधानसभा में बने किसी भी कानून से ऊपर माना जाएगा। अब मुख्यमंत्री की मंत्री परिषद विधानसभा के 10 प्रतिशत से ज्यादा नही हो सकती। केंद्र सरकार ने विधानसभा की 107 सीटों को बढ़ा कर 114 करने का प्रस्ताव रखा है। सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का भी प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed