Himanta Biswa Sarma: केंद्र ने बढ़ाई असम सीएम की सुरक्षा, अब Z+ सुरक्षा घेरे में रहेंगे
केंद्र सरकार ने असम सीएम सरमा को सीआरपीएफ की जे+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अभी तक सरमा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें अब सीआरपीएफ की जे+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अभी तक सरमा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब उन्हें पूरे भारत में जे+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा समीक्षा के बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीआरपीएफ को अखिल भारतीय आधार पर अपनी सुरक्षा को जेड-प्लस की शीर्ष श्रेणी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा एजेंसी ने की थी सिफारिश
सूत्रों के मुताबिक, सरमा की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की ओर से सिफारिश की गई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसी के बीच आपसी परामर्श के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया और इसके बारे में सीआरपीएफ को सूचित किया गया।
50 कमांडो रहेंगे तैनात
'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा के तहत असम सीएम की सुरक्षा में हर वक्त सीआरपीएफ के 50 कमांडो तैनात रहेंगे। यह सुरक्षा उन्हें पूरे देश में मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले सरमा को 2017 में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, यह सुरक्षा उन्हें सिर्फ असम राज्य के लिए दी गई थी।