{"_id":"67e8b7fe0ffef8938a0f8aa6","slug":"centre-approves-voluntary-retirement-of-ias-sujatha-the-matter-gained-momentum-after-bjp-s-allegations-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: IAS सुजाता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को केंद्र की मंजूरी; भाजपा के आरोपों के बाद मामले ने पकड़ा था तूल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: IAS सुजाता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को केंद्र की मंजूरी; भाजपा के आरोपों के बाद मामले ने पकड़ा था तूल
Sun, 30 Mar 2025 08:48 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:48 AM IST
सार
आईएएस कार्तिकेयन बीजद नेता और पूर्व सीएम पटनायक के सहयोगी वीके पांडियान की पत्नी हैं। चुनाव के दौरान भाजपा ने उन पर बीजद की एजेंट होने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके छुट्टी के आवेदन को खारिज कर दिया गया। माना जा रहा है इसलिए उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन
IAS अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन
- फोटो : एक्स
विस्तार
केंद्र सरकार ने ओडिशा कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुजाता आर कार्तिकेयन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को मंजूरी दी है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए वीआरएस के लिए आवेदन किया था। आईएएस कार्तिकेयन बीजद नेता और पूर्व सीएम पटनायक के सहयोगी वीके पांडियान की पत्नी हैं।
पिछले साल चुनाव के दौरान भाजपा ने उन पर बीजद की एजेंट होने का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उनका स्थांनातरण कर दिया था। इसके बाद सत्ता में आई भाजपा ने उनके छुट्टी बढ़ाने के आवेदन को खारिज कर दिया था। माना जा रहा है कि आरोपों से बाद कार्तिकेयन ने वीआरएस लेने का फैसला लिया है। कार्तिकेयन अभी वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
खेल और शिक्षा को दिया बढ़ावा
सुजाता कार्तिकेयन 2000 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। ओडिशा में पूर्ववर्ती बीजद सरकार में उन्होंने खेल और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए कई काम किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार
उन्होंने हाईस्कूल छात्रों के लिए साइकिल योजना शुरू करने के लिए जाना जाता है। माओवादी प्रभावित सुंदरगढ़ जिले में कलेक्टर रहने के दौरान स्कूलों में छात्राओं के नामांकन में सुधार लाने के लिए उन्होंने यह पहल की थी। बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया गया। उन्होंने राज्य में फुटबॉल और हॉकी के लिए छात्रावास बनवाए। 2006 में उन्होंने सुंदरगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में अंडे शामिल करने की शुरुआत की। इसे बाद में पूरे राज्य में लागू किया गया।
महिलाओं के लिए भी किया काम
आईएएस कार्तिकेयन ने महिला सशक्तीकरण के लिए भी कई काम किए। वह कटक जिले की पहली महिला कलेक्टर बनी। इसके बाद समाज कल्याण की निदेशक रहते हुए उन्होंने मिशन शक्ति पहल शुरू की। इससे 70 लाख महिलाओं को जोड़ा गया। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिला। पूरे राज्य में मिशन शक्ति बाजार स्थापित किए गए। इसका माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने दौरा किया।
वीके पांडियन ने भी दिया था इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले कार्तिकेयन के पति वीके पांडियन ने भी अक्तूबर 2023 में अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया था। साथ ही पांडियन बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए थे। हालांकि, बीजद को पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पांडियन ने सक्रिय राजनीति से दूर रहने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें: केवल पांच बूंद खून से मिलेगी जैविक उम्र की सटीक जानकारी, एआई मॉडल से बीमारियों का चलेगा पता, समय पर इलाज
भाजपा ने खारिज किया था छुट्टी का आवेदन
बीजू जनता दल (बीजद) के चुनावों में हार के कारण, कार्तिकेयन ने छह महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने उनकी छुट्टी के आवेदन को खारिज कर दिया था। इस बात से ये साफ होता है कि कार्तिकेयन को आरोपों के चलते एक महत्वपूर्ण पद से हटा दिया गया। साथ ही जब उन्होंने छुट्टी लेने की कोशिश की, लेकिन उनकी छुट्टी को सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन