फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Party plan for karnataka election 2026 and bihar election 2025 amit shah in bihar bjp meeting

BJP Plan: गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार

Sun, 30 Mar 2025 05:31 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Mar 2025 05:31 AM IST
सार

Amit Shah in Bihar : गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बार बिहार आए तो पूरे चुनावी रंग में। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि तक बैठक-विमर्श करते रहे। बिहार चुनाव 2025 से लेकर कर्नाटक चुनाव 2026 तक की योजना बताई।

विज्ञापन
BJP Party plan for karnataka election 2026 and bihar election 2025 amit shah in bihar bjp meeting
अमित शाह के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, बिहार प्रभारी व दोनों डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समाज के अंतिम पायदान पर रहे लोगों को लालू शासन की विभीषिका याद दिलाएं, ताकि लोगों के बीच एक बार फिर से जंगलराज की याद ताजा हो जाए। यह एनडीए गठबंधन के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में काफी फायदेमंद साबित होगा। यह निर्देश शनिवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने बिहार चुनाव 2025 के साथ कर्नाटक चुनाव 2026 के लिए भी भाजपा की तैयारियों पर बात की। रविवार को गोपालगंज जाने से पहले उन्होंने शनिवार शाम पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पहले बिहार भाजपा के पदाधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे बात की और फिर कोर कमिटी से अलग बात की। गोपालगंज से लौटकर वह मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं से बिहार चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी पर बात करेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री पहुंचे हैं बिहार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। शनिवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा के सांसदों, विधायकों, एमएलसी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं रविवार की सुबह वह पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर सहकारिता आंदोलन से जुड़े करीब सात हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सैकड़ों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। बापू सभागार में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री गोपालगंज जाएंगे। गोपालगंज से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास में एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ बैठक कर बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



2026 में कर्नाटक में बनेगी एनडीए सरकार
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाह ने इस बैठक के दौरान बिहार सहित अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की हिंदू-विरोधी और भ्रष्टाचारी सरकार से अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के नागरिकों को मुक्ति मिल जाएगी। बैठक के दौरान शाह ने कहा कि कांग्रेस की नब्ज उनके हाथों में है। कर्नाटक में हिंदुओं का विरोध किया जा रहा है, साथ ही वहां भ्रष्टाचार भी चरम पर है। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : इन 179 सवालों ने 20 हजार से दो लाख तक का इनाम दिला दिया; जानें, बिहार बोर्ड टॉपर कैसे चुने गए?

परिसीमन में दक्षिण भारत को नहीं होगा नुकसान
लोकसभा क्षेत्रों के पुनः परिसीमन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर भी बैठक के दौरान अमित शाह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के दौरान दक्षिण भारत के राज्यों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
(रिपोर्ट- रंजन सिन्हा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed