फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI to conduct forensic psychological assessment of 9 arrested in Birbhum killings

बीरभूम हत्याकांड: गिरफ्तार किए गए नौ लोगों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट कराएगी सीबीआई, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Apr 2022 04:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 02 Apr 2022 04:07 PM IST
सार

बीरभूम हत्याकांड में अब सच-झूठ का पता लगाने के लिए गिरफ्तार 9 लोगों का फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक टेस्ट कराने का फैसला सीबीआई ने लिया है। सीबीआई इसके साथ ही मारे गए लोगों का डीएनए टेस्ट भी कराएगी, ताकि उनकी अलग-अलग पहचान की जा सके।  

विज्ञापन
CBI to conduct forensic psychological assessment of 9 arrested in Birbhum killings
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हत्याओं के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किए गए नौ लोगों का मनोवैज्ञानिक से फोरेंसिक टेस्ट कराने का फैसला सीबीआई ने किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट के द्वारा आरोपियों के जवाबों और उनके हाव-भाव के आदार पर सीबीआई सच-झूठ का पता लगाएगी। साथ ही इसके नतीजों को सबूत के रूप में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक एसेसमेंट के दौरान, एक मनोवैज्ञानिक उनकी बॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ चेहरे के भावों को नोट करने के लिए मौजूद रहेगा। इसके नतीजों को सबूत के रूप में शामिल किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि नौ संदिग्धों से पूछताछ के दौरान फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ये लोग सच कह रहे हैं या झूठ।
विज्ञापन


एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि सीबीआई द्वारा घटना के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों में विसंगतियां पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच एजेंसी ने बोगतुई गांव में 10 घरों में बचाव अभियान में शामिल दमकलकर्मियों के प्रभारी अधिकारी से पूछताछ की है। साथ ही सीबीआई ने नरसंहार में मारे गए आठ लोगों के डीएनए परीक्षण के लिए नमूने भेजने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हिंसा में मारे गए लोगों को पहले पीटा गया था इसके बाद उनके शवों को जला दिया गया था, जिसके कारण उनके परिवार के लोग उनकी पहचान करने में असमर्थ थे। डीएनए परीक्षण से उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि पश्मिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के कुछ घंटे बाद जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बोगतुई गांव से आठ लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए थे। 21 मार्च को हुई इस घटना ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के साथ पूरे देश में स्तब्ध कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट मे इस मामले की जांच में सीबीआई से कराने के निर्देश दिए थे। 

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस नेता को तलब किया
सीबीआई ने बंगाल में पशु तस्करी के एक मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को पांचवीं बार पूछताछ के लिए तलब किया है। यह जानकारी एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष को छह अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे सीबीआई के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।


फुटबॉल मैदान से मिले क्रूड बम  
बीरभूम जिले के सिकंदरपुर गांव में एक फुटबॉल मैदान से पुलिस ने क्रूड बम बरामद किए। पुलिस ने कहा कि इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के बम निरोधक दस्ते को बुलाना पड़ा। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा, पुलिस ने प्लास्टिक के एक थैले में रखे क्रूड बमों को फुटबॉल के मैदान से बरामद किया। बमों को निष्क्रिय करने के लिए सीआईडी की एक टीम बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed