फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Session: PM Modi said MPs should hold a meaningful debate in this session

बजट सत्र पर बोले पीएम मोदी- 'सबका साथ, सबका विकास’ संसद में दिखनी चाहिए

Thu, 31 Jan 2019 12:16 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 31 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Budget Session: PM Modi said MPs should hold a meaningful debate in this session
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

आज से संसद का बजट सत्र शपरू हो गया है। सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सभी सांसदों का आह्वान किया कि वे संसद के बजट सत्र का उपयोग सकारात्मक चर्चा के लिए करें। उन्होंने कहा कि जो सदन में चर्चा में भाग नहीं लेते, उनके प्रति समाज में नाराजगी पनपती है। मोदी ने सत्र प्रारंभ होने से पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश के लोगों में जागरूकता है तथा सभी नागरिक सदन की कार्यवाही को गंभीरता से देखते हैं।

विज्ञापन




उन्होंने कहा, ‘छोटी चीजें भी आम आदमी तक पहुंचती हैं। जिन लोगों की चर्चा में रुचि नहीं है, समाज में उनके खिलाफ सामान्य तौर पर एक नाराजगी है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे आशा है कि सांसद इन भावनाओं को दिमाग में रखेंगे और सत्र का उपयोग करेंगे, वे चर्चाओं में हिस्सा लेंगे जिससे संसद को लाभ मिलेगा, सरकार और लोगों को लाभ मिलेगा तथा अवसर का उपयोग हो सकेगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मंत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास।’ यही भावना संसद में दिखनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक (तैयार) हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed