फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   budget 2018: analysis of union budget 2018 regarding middle class savings

बजट 2018: महीने की आमदनी 65 हजार पर नहीं बचेगी अठन्नी, जानिए कैसे

Fri, 02 Feb 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा  Updated Fri, 02 Feb 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
budget 2018: analysis of union budget 2018 regarding middle class savings

नोएडा सेक्टर-34 निवासी शर्मा परिवार को आम बजट से खासी उम्मीदें थीं। सुबह से ही बजट को देखने के लिए टीवी पर नजरें गढ़ाएं बैठे थे, लेकिन बजट परिवार की उम्मीद पर बहुत हद तक खरा नहीं उतरा है। परिवार को आयकर की सीमा बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे परिवार थोड़ा निराश है। परिवार का कहना था कि 5 लाख तक के सालाना वेतन वाले को आयकर में छूट मिलनी चाहिए थी। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र शर्मा प्राधिकरण में सुपरवाइजर हैं और पत्नी शर्मिला जयपुरिया कॉलेज में एग्जाम कोआर्डिनेटर हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि बजट उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। मध्यमवर्ग को राहत नहीं मिल पाई है। कम से कम 5 लाख तक की कमाई वाले को आयकर से छूट मिलनी चाहिए थी। हालांकि, ये थोड़ा ठीक हुआ है कि इनकम टैक्स में स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत 40,000 की छूट मिलेगी। सैलरी से 40,000 रुपये घटाकर टैक्स लगाया जाएगा। हम पति-पत्नी महीने में 65,000 रुपये कमाते हैं, लेकिन महीने के अंत में कुछ नहीं बच पाता है। बेटा चौथी कक्षा में समरविल स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन


उसकी हर महीने पढ़ाई पर करीब 12 से 13 हजार रुपये खर्च होते हैं। कमाई का बड़ा हिस्सा शिक्षा पर खर्च होता है। वहीं, महीने में 12 से 13 हजार रुपये रसोई पर खर्च होते हैं। भैंस का दूध ही अभी 55 रुपये किलो मिल रहा है। दाल भी बहुत महंगी हो चुकी हैं। मां भगवान देवी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। हर महीने 6 हजार रुपये दवाइयों और डॉक्टर पर खर्च होते हैं। इसके अलावा अगर किसी महीने कोई बीमार पढ़ जाए तो खर्च और बढ़ जाता है। अगर टैक्स स्लैब में छूट मिलती तो इन खर्चों को उठाने में राहत मिलती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैटरनिटी लीव का फायदा पर लैपटॉप के लिए खर्च होगा ज्यादा

शर्मिला ने बताया कि मैटरनिटी लीव 26 सप्ताह हो गई है। सरकार का यह कदम अच्छा हुआ है। इससे महिलाओं को फायदा मिलेगा। वहीं, हमारा लैपटॉप खराब हो गया है। कई प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम लोग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट में देखा तो पता चला कि लैपटॉप और मोबाइल खरीदना महंगा हो गया है।

वेतन        वर्ष 2018                                     वर्ष 2017
               65000       प्रतिशत                     60 हजार 
हाउसिंग   20000    30.77                          20000
परिवहन   8000      12.31                          7000
शॉपिंग     4000       6.15                           3000
खानपान    12000    18.46                        10000
चिकित्सा    6000     9.23                            5000
शिक्षा       12000     18.46                         10000
अन्य        3000       4.61                           2000
बचत        0                                              3000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed