रिश्तों में मिठास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को याद किया।
'अटूट रहे प्यार का बंधन': बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो
आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी के जीवन में खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही आईए जानते हैं कि और नेताओं ने इस मौके पर क्या संदेश दिया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्थानीय लोगों के साथ रक्षा बंधन मनाया।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा संदेश है कि बंगाल अब अच्छा है। हमारी पार्टी एक बड़े परिवार की तरह है।'
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया, जहां महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।