फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs attack on Rahuls Cambridge remarks stem from either ignorance or contrived politics Congress

Congress: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की टिप्पणी पर सियासत तेज, अब कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार

Sat, 04 Mar 2023 07:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए व्याख्यान में आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनके समेत तमाम नेताओं की निगरानी हो रही है।

विज्ञापन
BJPs attack on Rahuls Cambridge remarks stem from either ignorance or contrived politics Congress
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : एजेंसी (फाइल)

विस्तार

लंदन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा दिए गए व्याख्यान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के तमाम शीर्ष नेता राहुल गांधी की भारत को लेकर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के बयान अज्ञानता की उपज हैं या पूरी तरह से काल्पनिक हैं, जिनका  लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। 

विज्ञापन



विज्ञापन



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए व्याख्यान में आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनके समेत तमाम नेताओं की निगरानी हो रही है। इसके बाद से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा ने उन पर विदेशी धरती पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेश में आंतरिक राजनीति पर की गई टिप्पणियों का उदाहरण देते हुए पलटवार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी भारत की राजनीति के अग्रणी सदस्य हैं और एक ऐसी पार्टी के सदस्य हैं, जो पहले सत्ता में रही है। साथ ही विपक्ष के एक प्रमुख सदस्य के रूप में वह लगातार आम आदमी के हितों के लिए खड़े रहे हैं और उनका समर्थन करते रहे हैं। 

BJP: 'पाकिस्तान भी ऐसी हिम्मत नहीं करता...', कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के भाषण पर पात्रा का तंज

महात्मा गांधी और संवैधानिक मूल्यों की बात करते हैं राहुल: श्रीनेत
श्रीनेत ने तर्क दिया कि गांधी चार बार के निर्वाचित सांसद हैं और जब वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक ऐसी दुनिया के बारे में बताते हैं, जो तनाव से भरी हुई है और उस दुनिया में भारत क्या अहम भूमिका निभा सकता है, तो वह वास्तव में भारतीय लोकतंत्र की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) उन मूल्यों के ध्वजवाहक हैं, जिन पर हमारा देश बना है। जब वह महात्मा गांधी और हमारे संविधान के मूल्यों और हमारे देश की नींव के बारे में बात करते हैं तो वह वास्तव में भारत को गौरव दे रहे हैं। 


'राहुल गांधी की टिप्पणी पर हो रही काल्पनिक राजनीति'
उन्होंने आगे कहा, मुझे समझ नहीं आता, यह (विवाद) कहां से उपजा है, (राहुल गांधी की टिप्पणी पर) भाजपा का विरोध या तो अज्ञानता है या पूरी तरह से काल्पनिक राजनीति हैं, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। 


भाजपा ने क्या आरोप लगाया?
इससे पहले शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं और देश की स्थितियों के बारे में ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिसकी हिम्मत पाकिस्तान भी नहीं करता।    

'दुनिया कर रही भारत के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल लेकिन..'
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत का वर्णन करने के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं इसके मुख्य विपक्षी नेता विदेशी धरती पर दावा कर रहे हैं कि देश बर्बाद हो गया है और लोकतंत्र अब नहीं है, न्यायपालिका और मीडिया की हालत खराब है।

'भारत में कारोबार के लिए चीन छोड़ रहीं विदेशी कंपनियां'
उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में निवेशकों को भारत में निवेश करने से मना कर रहे हैं जब दुनिया देश को 'चमकते सितारे' के रूप में देख रही है और विदेशी कंपनियां यहां कारोबार करने के लिए चीन को छोड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed