फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Just because you are not bright does not mean India not a bright spot BJP to Rahul

BJP: 'पाकिस्तान भी ऐसी हिम्मत नहीं करता...', कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के भाषण पर पात्रा का तंज

Sat, 04 Mar 2023 03:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में निवेशकों को भारत में निवेश करने से मना कर रहे हैं जब दुनिया देश को 'चमकते सितारे' के रूप में देख रही है और विदेशी कंपनियां यहां कारोबार करने के लिए चीन को छोड़ रही हैं।

विज्ञापन
Just because you are not bright does not mean India not a bright spot BJP to Rahul
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं और देश की स्थितियों के बारे में ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिसकी हिम्मत पाकिस्तान भी नहीं करता।    

विज्ञापन


'दुनिया कर रही भारत के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल लेकिन..'
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत का वर्णन करने के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं इसके मुख्य विपक्षी नेता विदेशी धरती पर दावा कर रहे हैं कि देश बर्बाद हो गया है और लोकतंत्र अब नहीं है, न्यायपालिका और मीडिया की हालत खराब है।
विज्ञापन


'भारत में कारोबार के लिए चीन छोड़ रहीं विदेशी कंपनियां'
उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में निवेशकों को भारत में निवेश करने से मना कर रहे हैं जब दुनिया देश को 'चमकते सितारे' के रूप में देख रही है और विदेशी कंपनियां यहां कारोबार करने के लिए चीन को छोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rahul Gandhi: पहले कोसा फिर कर गए पीएम मोदी की तारीफ, राहुल ने सरकार की इन नीतियों को बताया देश के लिए बेहतर

'वैश्विक मंच पर पाकिस्तान भी नहीं करता ऐसी हिम्मत'
उन्होंने कहा, एक बड़े विश्वविद्यालय में वह लोगों को भारत के बारे में बुरी बातें बता रहे हैं। पाकिस्तान भी अब वैश्विक मंच पर भारत के बारे में ये बातें कहने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन गांधी इसे एक ऐसी जगह के रूप में पेश कर रहे हैं जहां लोकतंत्र अब नहीं है और न्यायपालिका से समझौता किया गया है। 

'भारत को नीचा दिखाने के लिए काम कर रहे राहुल गांधी'
पात्रा ने सवाल किया कि क्या गांधी भारत को नीचा दिखाने के लिए किसी एजेंसी के लिए पेरोल पर एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनके समेत कई नेताओं की निगरानी की जा रही है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारतीय लोकतंत्र पर कथित हमले के पांच मुख्य पहलुओं को सूचीबद्ध किया - मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा और नियंत्रण; निगरानी और धमकी, केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जबरदस्ती, अल्पसंख्यकों-दलितों और आदिवासियों पर हमले और असहमति को बंद करना।


'वंशवादी पार्टी का बच्चा ब्राइट नहीं, लेकिन भारत एक ब्राइट स्थान'
पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और गांधी परिवार भारत में ताने-बाने को नष्ट करने के लिए किसी भी निम्न स्तर तक जा सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, आप अपनी वंशवादी पार्टी के ब्राइट बच्चे नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि भारत एक ब्राइट स्थान नहीं है। 


'पेगासस की जांच के लिए नहीं जमा किए मोबाइल फोन'
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी या अन्य कांग्रेस नेताओं ने पेगासस मेलवेयर के जरिए जासूसी के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति द्वारा जांच के लिए अपने मोबाइल फोन भी जमा नहीं किए। उन्होंने कहा कि एक आरटीआई के जवाब से खुलासा हुआ था कि यूपीए के सत्ता में रहने के दौरान सरकारी एजेंसियों द्वारा हजारों फोन टैप किए गए थे और सैकड़ों ईमेल पढ़े गए थे।

'आज देश में परिवार की परिक्रमा नहीं, कड़ी मेहनत का राज'
वहीं, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग देश में विफल रहे हैं, वे विदेशों में गेम खेल रहे हैं। नकवी ने कहा कि देश में जो लोग हारे हैं, वे वंशवाद के खतरे को लोकतंत्र के लिए खतरे के रूप में पेश कर रहे हैं, ताकि मजबूत लोकतांत्रिक और राष्ट्र के संवैधानिक मूल्य को नुकसान पहुंचाया जा सके।

नकवी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, लोकतंत्र को खतरे में बताने वाले गांधी के बयान पर नकवी ने कहा कि परिवार व्यवस्था को लोकतंत्र मानने वाले लोग ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने कहा, आज देश में परिवार की परिक्रमा नहीं है लेकिन कड़ी मेहनत राज कर रही है। जो लोग परिवार व्यवस्था को लोकतंत्र का पर्याय मानते थे, वे मौजूदा माहौल से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed