फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's allegation Sonia Gandhi name was in voter list before she became citizen 45-year-old matter

SIR Row: 'भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता सूची में था सोनिया गांधी का नाम', भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

Wed, 13 Aug 2025 02:35 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 13 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में दर्ज था। अनुराग ठाकुर और अमित मालवीय ने इसे गंभीर चुनावी गड़बड़ी बताया। कांग्रेस ने इसे 45 साल पुराना मुद्दा कहकर खारिज किया और कहा कि यह ध्यान भटकाने की साजिश है। मामला उस वक्त उछला है जब कांग्रेस भाजपा पर हालिया चुनावों में वोट गड़बड़ी का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
BJP's allegation Sonia Gandhi name was in voter list before she became citizen 45-year-old matter
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उनका नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया गया था। पार्टी का दावा है कि यह घटना 45 साल पहले की है, जब सोनिया गांधी का नाम 1980 से 1982 तक दिल्ली की मतदाता सूची में था, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 1983 में मिली थी। यह आरोप उस समय सामने आया है जब कांग्रेस भाजपा और चुनाव आयोग पर पिछले साल के चुनावों में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि 1946 में इटली में जन्मी सोनिया गांधी, जो 1968 में राजीव गांधी से विवाह कर भारत आईं। इसके बाद उनका नाम 1980 लोकसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज किया गया था। ठाकुर ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन था क्योंकि किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में तभी दर्ज हो सकता है जब वह भारतीय नागरिक हो। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया पर 1980 की मतदाता सूची का कथित अंश साझा करते हुए इसे 'स्पष्ट चुनावी गड़बड़ी' करार दिया।
विज्ञापन




नाम हटाने और दोबारा जुड़ने का दावा
भाजपा का कहना है कि विरोध के बाद 1982 में सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया, लेकिन 1983 में दोबारा शामिल किया गया। आरोप है कि यह भी नियमों के खिलाफ था क्योंकि उस साल नागरिकता मिलने की तारीख अप्रैल थी, जबकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख एक जनवरी थी। ठाकुर ने इस मुद्दे को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया ‘वोटर फ्रॉड’ आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'विकास के साथ पर्यावरण भी जरूरी', सुप्रीम कोर्ट ने गाचीबावली क्षेत्र के लिए तेलंगाना सरकार से मांगी योजना


कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि भाजपा मौजूदा मुद्दों पर जवाब देने से बचने के लिए 45 साल पुरानी बात उठा रही है। पार्टी सूत्रों ने आरोपों को गैर-जरूरी करार दिया और कहा कि यह जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। हालांकि, अनुराग ठाकुर के आरोपों पर पार्टी ने औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- 'बवंडर नहीं, ब्लंडर है', चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर अनुराग ठाकुर का कांग्रेस और राहुल पर तंज

वोटर फ्रॉड पर चल रही जंग
बीते एक हफ्ते में कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर वोटर फ्रॉड का आरोप लगाया है। राहुल गांधी का दावा है कि कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र से 1.02 लाख फर्जी वोट गिने गए, जिसमें से 80 वोट एक ही छोटे से कमरे से जुड़े थे। महाराष्ट्र में भी एक करोड़ से ज्यादा वोटर लिस्ट में जोड़े जाने का आरोप है। बिहार में चल रही ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ को लेकर विपक्ष ने चेतावनी दी है कि यह उनके वोटरों को हटाने की साजिश है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस से सबूत मांगने के साथ शपथ पत्र में अपने दावों को पेश करने की चुनौती दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed