फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national executive meets on Sunday as party gears up for 5 state polls

भाजपा: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, पीएम मोदी देंगे पार्टी की बेहतरी के मंत्र

Sun, 07 Nov 2021 09:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Nov 2021 09:07 AM IST
सार

हाल ही में हुए उपचुनावों में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने के बाद होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक काफी अहम है। इसमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के मसलों को लेकर भी नए सिरे से विचार होगा।

विज्ञापन
BJP national executive meets on Sunday as party gears up for 5 state polls
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है और दोपहर तीन बजे समाप्त होगी। पीएम मोदी कार्यकारिणी के देशभर के सदस्यों को पार्टी को कैसे बेहतर बनाएं इसके मंत्र देंगे। 

विज्ञापन


भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह बैठक कोरोना के चलते करीब डेढ़ साल बाद प्रत्यक्ष रूप से हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को लगे आघात को देखते हुए पांच राज्यों के आगामी उपचुनाव के लिए नई रणनीति पर विचार होने की संभावना है। यह एक दिनी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन


बैठक में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के मसलों को लेकर भी नए सिरे से विचार होगा। एक भाजपा नेता ने कहा कि बैठक में सभी महत्वपूर्ण मसलों पर विचार होगा। पार्टी कोविड महामारी से निपटने में केंद्र सरकार की कामयाबी को लेकर उसकी तारीफ में प्रस्ताव भी पारित कर सकती है। टीकाकरण अभियान व देश के विकास के लिए पीएम मोदी की पहल व उनकी सफल विदेश यात्रा को लेकर भी पार्टी प्रशंसा करेगी। बैठक में देश की आर्थिक गतिविधियों में जबर्दस्त उछाल, रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन को लेकर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने राज्य इकाइयों को भेजे पत्र में कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य महासचिव (संगठन) और उससे संबंधित राज्य के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अपने-अपने राज्य पार्टी कार्यालयों से वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिल्ली के नेता सात नवंबर को एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग लेंगे। 


इन राज्यों में होने हैं अगले साल चुनाव
बैठक के एजेंडे में आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य सामयिक मुद्दों पर चर्चा शामिल है। 20222 में कुल सात राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे। पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव साल के अंत में होंगे। पंजाब को छोड़कर इन सभी राज्यों में बीजेपी सत्ता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed