वीडियो: 7 फुट गहरे नाले में गिरीं भाजपा सांसद, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के जामनगर में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब वहां की सांसद पूनम बेन 7 फीट गहरे नाले में गिर गईं। ये हादसा तब हुआ जब वे एक अतिक्रमण अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी से दो दिन और मोहलत के लिए बात कर रही थी। सांसद जब बात कर रही थी उसी समय उनके पैर के नीचे से नाले का स्लैब अचानक से फिसल गया और उनके साथ-साथ कुछ और लोग भी नाले में गिर गए। पूनम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि पूनम पर स्लैब के कुछ हिस्से भी गिरे हैं जिसकी वजह से वो घायल भी हो गईं।पूनम को नाले से पास ही खड़ी फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला और फिर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
WATCH: Moment when Jamnagar BJP MP Poonamben Madam fell into a drain in Jalla Ram Nagar in Gujarat, rushed to hosphttps://t.co/qrI8jVosox
— ANI (@ANI_news) May 16, 2016विज्ञापन