फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA T Raja Singh urges CM Eknath Shinde survey of Chhatrapati Shivaji Maharaj

Thane: भाजपा विधायक टी राजा सिंह का सीएम शिंदे से आग्रह, कहा- छत्रपित शिवाजी महाराज के किलों का कराए सर्वेक्षण

Mon, 26 Feb 2024 03:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 03:11 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से एक आग्रह किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों का सर्वेक्षण कराया जाए।

विज्ञापन
BJP MLA T Raja Singh urges CM Eknath Shinde survey of Chhatrapati Shivaji Maharaj
भाजपा नेता टी राजा सिंह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

 

विज्ञापन

तेलंगाना के भाजपा विधायक और फायर ब्रांड हिंदू नेता टी राजा सिंह महाराष्ट्र में है। सिंह रविवार को शिवाजी जयंती के अवसर पर ठाणे जिला पहुंचे। जिले के मीरा भयंदर इलाके में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से एक आग्रह किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों का सर्वेक्षण कराया जाए और उन्हें पुनर्स्थापित किया जाए। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे पुलिस ने कानून व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए सिंह की रैली पर पहले रोक लगा दी थी। इलाका सांप्रदायिक तौर पर नाजुक माना जाता है। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें एक दिन पहले रैली की अनुमति दे दी गई थी। सिंह ने रैली के कारण होने वाली अशांति की आशंका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


भयंदर इलाके में फैला था सांप्रदायिक तनाव
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को भयंदर में सनातन धर्म यात्रा पर कुछ अराजक तत्वों में हमला कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर जानलेवा हमले किए गए। गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी। अराजक तत्व ने यात्रा पर लाठी-डंडे से हमला किया। साथ ही धार्मिक ध्वजों को भी फाड़ा गया था। तोड़फोड़ की सामने आई वीडियो में साफ दिख रहा था कि हमलावरों ने यात्रा में शामिल महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, उनके साथ जमकर मारपीट की गई थी। सनातन यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना था कि वे शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। मीरा रोड पर अचानक कुछ हमलावरों ने यात्रा पर हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed