फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP manifesto promises to set up Thiruvalluvar cultural centres across world

BJP: भाजपा का वादा- दुनियाभर में बनाए जाएंगे तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र, तमिल भाषा को ऐसे दिया जाएगा बढ़ावा

Sun, 14 Apr 2024 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2024 01:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के आधा दर्जन से अधिक दौरे किए हैं क्योंकि भाजपा का लक्ष्य लोकसभा चुनावों में बड़ा हमला करना है। उसने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।
 

विज्ञापन
BJP manifesto promises to set up Thiruvalluvar cultural centres across world
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार (14 अप्रैल) को चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'मोदी की गारंटी 2024' नाम से जारी इस घोषणापत्र में देश के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने संकल्प पत्र के जरिए तमिलनाडु के लोगों से जुड़ने की भी कोशिश की है। उन्होंने एलान किया कि भाजपा पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में काम करेगी।

विज्ञापन


पुरानी तमिल भाषा हमारी शान
पीएम मोदी ने कहा, 'हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र बनाएंगे। दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारी शान है। भाजपा तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।'
विज्ञापन


घोषणापत्र में कहा गया है, हम भारत की समृद्ध संस्कृति के प्रदर्शन और योग, आयुर्वेद, भारतीय भाषाओं, शास्त्रीय संगीत इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विश्व भर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना करेंगे। हम भारत की ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परंपराओं, जिनके कारण हमें लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है, उनको और बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कौन थे तिरुवल्लुवर?
गौरतलब है, तिरुवल्लुवर एक प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थे। प्रधानमंत्री ने अतीत में युवाओं से तिरुवल्लुवर की पुस्तक 'कुरल' पढ़ने के लिए कहा था, जो एक प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ है। यह ग्रंथ जीवन के विभिन्न पहलुओं में नैतिकता पर ज्ञान प्रदान करता है।

भाजपा तमिलनाडु के साथ-साथ केरल में अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दोनों राज्यों में आम चुनाव के पहले दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होना है। बता दें,  पांच दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु (39 सीटें), कर्नाटक (28 सीटें), आंध्र प्रदेश (25 सीटें), केरल (20 सीटें), तेलंगाना (17 सीटें) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (1) में कुल मिलाकर 130 सीटें हैं।

भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में केवल 29 सीटें जीतीं, जिनमें से 25 अकेले कर्नाटक से और चार तेलंगाना से थीं। पार्टी ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की 85 सीटों पर एक भी जीत हासिल नहीं की।


प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के आधा दर्जन से अधिक दौरे किए हैं क्योंकि भाजपा का लक्ष्य लोकसभा चुनावों में बड़ा हमला करना है। उसने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।

400 से अधिक सीटें देने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटें देने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्य बड़े पैमाने पर योगदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed