सियासत: 'धर्म की राजनीति, भ्रष्टाचार छुपाने का तरीका', खरगे ने कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण मुद्दे पर भाजपा को घेरा
कर्नाटक के मुसलमानों के लिए आरक्षण का मुद्दा इन दिनों जोरो सोरो से सियासत में गर्माहट का कारण बना हुआ है। जहां आज राज्यसभा में भाजपा नेताओं के द्वारा इस मुद्दे को उठाया। इसपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार करते हुए भाजपा पर धार्म के आधार पर राजनीति जैसे कई आरोपों की झड़ी लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा में धर्म के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के विचारधारा पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर कर्नाटक में मुसलमानों के लिए सरकारी अनुबंधों में आरक्षण को लेकर झूठ बोलने और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर कानून बनाने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस ने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में न्यायपालिका से जुड़ा एक मामला सामने आया था, और भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करे। खरगे ने यह भी कहा कि भाजपा कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण के मुद्दे को उछाल कर कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है।
कर्नाटक में मुसलमानों के लिए आरक्षण का मुद्दा
बता दें कि कर्नाटक में मुसलमानों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सांसदों ने राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था। वे यह दावा कर रहे थे कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुसलमानों के लिए आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन करने की बात कही थी। हालांकि, शिवकुमार ने इस आरोप को सिरे से नकारा और कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: '80% सामाजिक कार्य, 20% राजनीति' के सिद्धांत पर चलता रहा हूं', एकनाथ शिंदे का बयान
आरक्षण के मुद्दे पर बोल खरगे
राज्यसभा में खरगे ने कहा कि यह मुद्दा 1994 से चला आ रहा है और कर्नाटक में आरक्षण का यह कोटा कांग्रेस, भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) जैसे तमाम दलों द्वारा स्वीकार किया गया था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अब इस मुद्दे को राजनीति के लिए उठा रही है, क्योंकि कांग्रेस की कर्नाटक में सफलता और लोकप्रियता बढ़ रही है।
साथ ही खरगे ने यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं ने संविधान में बदलाव की बात की है, जबकि कांग्रेस ने कभी भी संविधान को बदलने की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी को पांच श्रेणियों में न्याय देने की कोशिश की है, और भाजपा पुराने कानूनों को चुनौती देकर अपनी हताशा को दिखा रही है।
ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के बयान पर बवाल जारी, उद्धव के बाद अब आदित्य ठाकरे ने भी किया कॉमेडियन का बचाव
संविधान के मुद्दे पर भाजपा को दी चेतावनी
खरगे ने यह स्पष्ट किया कि कर्नाटक में कांग्रेस के किसी भी नेता ने मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने की बात नहीं की है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि यदि कोई भी संविधान के खिलाफ कुछ कहेगा, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और संविधान की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.