फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Cong hit out at KCR for renaming party Asaduddin Owaisi welcomes

Telangana: टीआरएस का नाम बदलने पर भाजपा-कांग्रेस ने KCR पर साधा निशाना, ओवैसी ने फैसले का स्वागत किया

Wed, 05 Oct 2022 04:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Oct 2022 04:43 PM IST
सार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि केसीआर ने तेलंगाना के अस्तित्व को खत्म कर दिया है और पारिवारिक विवादों को निपटाने और राजनीतिक लालच को पूरा करने के लिए पार्टी का नाम बदला गया है।

विज्ञापन
BJP Cong hit out at KCR for renaming party Asaduddin Owaisi welcomes
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/ टीआएस पार्टी

विस्तार

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलने पर तेलंगाना की भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की आलोचना की है। वहीं हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि टीआरएस का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (बीआरएस) कर दिया गया है। 
विज्ञापन


तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि केसीआर ने तेलंगाना के अस्तित्व को खत्म कर दिया है और पारिवारिक विवादों को निपटाने और राजनीतिक लालच को पूरा करने के लिए पार्टी का नाम बदला गया है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर चुनाव लड़ने के योग्य नही हैं। उन्होंने कहा कि माटी का बेटा होने के कारण वह राव के इस बुरे विचार की कड़ी निंदा करते हैं। 
विज्ञापन


तेलंगाना भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कि किसी क्षेत्रीय पार्टी ने राष्ट्रीय महत्वकांक्षाएं पाली हैं। 1947 के बाद से कई दलों ने कोशिश की और असफल रहे हैं। इनमें एआईडीएमके, डीएमके, टीडीपी, एसपी, बीएसपी, आरजेडी, टीएमसी और हाल ही में आप शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि यह कोई तेलंगाना मॉडल नहीं है और यह केवल मुख्यमंत्री की कल्पना में ही मौजूद है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कोई मॉडल देश को नहीं बेचा जा सकता है जो मौजूद ही नहीं है। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री केसीआर की पहल आत्मघाती साबित होगी। भाजपा ने कहा कि टीआरएस से बीआरएस नाम बदलने से उनको घरेलू मैदान पर नुकसान होगा। वह बेकार में ही राष्ट्रीय महत्वकांक्षा पाल रहे हैं। 

वहीं प्रदेश में टीआरएस की सहयोगी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट में राव को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनको पार्टी की नई शुरुआत पर मेरी शुभकामनाएं। 


इससे पहले मंगलवार को पार्टी प्रमुख केसीआर ने घोषणा की थी कि पार्टी की आम सभा ने सर्वसम्मति से नाम को टीआरएस से बीआरएस में बदलने का संकल्प लिया है।  टीआरएस को साल 2000 में लॉन्च किया गया था। 22 साल बाद यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केसीआर के इस कदम को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी के प्रवेश के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed