{"_id":"68f51a6cd6950cea950fa6de","slug":"bjp-chides-akhilesh-yadav-for-deepotsav-remark-blinded-by-love-for-votes-of-fundamentalists-jihadis-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'जिहादियों के वोट के मोह में अंधे हो गए...', अखिलेश यादव के दीपोत्सव वाले बयान पर भाजपा का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'जिहादियों के वोट के मोह में अंधे हो गए...', अखिलेश यादव के दीपोत्सव वाले बयान पर भाजपा का पलटवार
Sun, 19 Oct 2025 10:35 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:35 PM IST
सार
अयोध्या दीपोत्सव पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। सुधांशु त्रिवेदी ने उन पर मौलवादियों और जिहादियों के वोट के मोह में अंधा होने का आरोप लगाया। केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश को ‘एंटी-सनातन’ करार देते हुए उनसे हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के दीपोत्सव समारोह पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर रविवार को भाजपा ने उन पर तीखा पलटवार किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मौलवादियों और जिहादियों के वोट के मोह में इतने अंधे हो गए हैं कि अब अपनी ही बिरादरी और संस्कृति के खिलाफ बोलने लगे हैं। पार्टी नेताओं ने इसे भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति का अपमान बताया।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर दीपोत्सव में दीयों और मोमबत्तियों पर भारी खर्च का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि दुनियाभर में क्रिसमस जैसे आयोजनों में किस तरह से शहरों को सजाया जाता है। अखिलेश के इस बयान के बाद भाजपा ने इसे हिंदू परंपरा और दीया बनाने वाले प्रजापति समुदाय पर हमला करार दिया।
भाजपा का पलटवार और ‘जिहादी प्रेम’ का आरोप
भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव जिहादियों और मौलवादियों के वोट के प्रेम में इतने अंधे हो गए हैं कि अब अपनी यादव बिरादरी के साथ-साथ प्रजापति समुदाय की रोजी-रोटी छीनने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप जलाना भारतीय संस्कृति में समरसता, श्रद्धा और प्रकाश का प्रतीक है, जिसे ‘घृणा की राजनीति’ के जरिए कलंकित करने का प्रयास हो रहा है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अखिलेश का बयान विपक्षी INDIA गठबंधन की मानसिकता और हिंदू धर्म के प्रति नफरत को उजागर करता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़; रेलवे चलाएगा 75 जोड़ी विशेष ट्रेन
भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि “अखिलेश यादव जी, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू आस्था का अपमान करना बंद करें।” उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन भारतीय संस्कृति की सदियों पुरानी परंपरा है, जो श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सपा प्रमुख पर प्रजापति समुदाय के रोजगार छीनने का ‘घृणित कार्य’ करने का आरोप लगाया और उनसे बयान वापस लेकर हिंदुओं से माफी मांगने की मांग की।
ये भी पढ़ें- 'ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं हूं'; शनिवार को हुए हमले के बाद बोले सांसद राजू बिष्ट
भाजपा का अखिलेश पर ‘एंटी-सनातन’ हमला
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव को ‘एंटी-सनातन’ बताते हुए कहा कि उनकी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख पहले भी हिंदू रीति-रिवाजों से छेड़छाड़ कर चुके हैं और अब त्योहारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव का यह रवैया न केवल हिंदू संस्कृति का अपमान है बल्कि यह समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन