{"_id":"68f5069e1afa44c4e500ea3a","slug":"i-will-not-be-intimidated-by-such-attacks-mp-raju-bisht-said-after-saturday-s-attack-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं हूं'; शनिवार को हुए हमले के बाद बोले सांसद राजू बिष्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं हूं'; शनिवार को हुए हमले के बाद बोले सांसद राजू बिष्ट
Sun, 19 Oct 2025 09:11 PM IST
शिव शुक्ला
एन. अर्जुन, दार्जिलिंग, कोलकाता
एन. अर्जुन, दार्जिलिंग, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
राजू बिष्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने रविवार को कहा, जिस तरह से मेरे काफिले की गाड़ी पर हमला हुआ है, कल मेरे ऊपर भी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा, अगर कोई सोचता है कि ऐसे हमलों से हम डर जाएंगे, तो यह उनकी भूल है। हम डरते नहीं हैं, बल्कि ऐसे कायराना हमले हमारे हौसले और बुलंद करते हैं। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने चेतावनी दी कि जो लोग शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि शनिवार को मसधुरा इलाके से गुजरते समय उनके काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। भाजपा की तरफ से जोरबंगलो पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक पत्थर सांसद के काफिले के पीछे चल रही गाड़ी से टकराया था। यह एक छोटा सा पत्थर था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले को भाजपा की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा बताया। पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा, पहाड़ के लोग भाजपा के झूठे वादों और दोहरे रवैये से थक चुके हैं।
विज्ञापन