फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD sacked former MLA Gulab Yadav who fielded his wife in polls from madhubani constituency

Bihar: राजद ने पूर्व विधायक को बागी तेवर दिखाने पर दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, छह साल तक रहेंगे बर्खास्त

Thu, 03 Mar 2022 10:11 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Mar 2022 10:11 PM IST
सार

राजद ने बिहार के अपने वरिष्ठ नेता गुलाब यादव को आगामी राज्य विधान परिषद चुनावों में अपनी पत्नी को बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने पर गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव की ओर से पत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: RJD sacked former MLA Gulab Yadav who fielded his wife in polls from madhubani constituency
गुलाब यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार के अपने वरिष्ठ नेता गुलाब यादव को गुरुवार को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वहीं, यादव ने आगामी राज्य विधान परिषद चुनावों में टिकट न मिलने पर अपनी पत्नी को बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इस सबके आधार पर पार्टी ने फैसला लिया।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव की ओर से जारी किए गए एक पत्र में कहा गया कि गुलाब यादव को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी की सिफारिशों के आधर पर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। कुछ हफ्तों पहले गुलाब यादव ने घोषणा की थी कि उनकी पत्नी अंबिका मधुबनी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। वहीं, पत्नी को उम्मीदवार बनाने के फैसले का राजद में विरोध था।
विज्ञापन


यादव की ओर से दावा किया गया था पार्टी ने एक कमजोर उम्मीदवार मेराज आलम को एनडीए के साथ समझौता के तहत टिकट दिया था। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया था कि मधुबनी टिकट देने के लिए उन पर विचार किया जाएगा, जोकि होने वाले चुनाव में 24 सीटों में से एक है। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीट पहले भाजपा के संतोष कुमार के पास थी, जिनका कार्यकाल पिछले साल ही जुलाई में समाप्त हो गया था। निर्वाचन क्षेत्रों की 24 सीटों के लिए चुनाव को पंचायत चुनावों में देरी के कारण टाल दिया गया था, जो कि COVID-19 के कारण देरी से हो रहे थे।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 9 मार्च से शुरू होगा और मतदान 4 अप्रैल को होगा। इसके तीन दिन बाद मतगणना होगी। वहीं, गुलाब यादव ने 2015 में राजद के लिए झाझरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के नीतीश मिश्रा से छीनी थी, जिनसे वह पांच साल बाद फिर से हार गए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में यादव ने झाझरपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसमें वह असफल रहे थे।


बता दें कि हाल ही में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की एक महिला ने भी गुलाब यादव पर दुर्ष्कम का आरोप लगाया था। महिला ने पटना के दानापुर थाने में पूर्व विधायक और एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में जान को खतरा होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed