फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Before elections Nitish government gives big gift from August 1 upto 125 units of electricity free

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बिहार के लोगों को बड़ी सौगात, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी

Thu, 17 Jul 2025 08:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Jul 2025 08:17 AM IST
सार

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में उन्होंने मुफ्त बिजली को लेकर बड़ा एलान किया है। राज्य में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Before elections Nitish government gives big gift from August 1 upto 125 units of electricity free
Nitish Kumar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 1 अगस्त से राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सीएम नीतीश ने 'एक्स' पर लिखा, 'हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


'सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा'
उन्होंने लिखा, 'हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध होगी'
अंत में सीएम नीतीश ने लिखा, 'इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।'

शिक्षा विभाग में भर्तियों पर बड़ा एलान
इससे पहले नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने बीते दिन 'एक्स' पर लिखा, 'हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed