फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Wazirganj Constituency Birendra Singh, Awadhesh Kumar Singh,bjp, inc

Seat Ka Samikaran: यहां पिछले तीन में से दो चुनाव में भाजपा को मिली जीत, ऐसा है वजीरगंज सीट का चुनावी इतिहास

Wed, 03 Sep 2025 11:22 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 03 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात वजीरगंज  सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में भाजपा के बीरेंद्र सिंह विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Wazirganj Constituency Birendra Singh, Awadhesh Kumar Singh,bjp, inc
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज वजीरगंज सीट की बात करेंगे। इस सीट से अब तक तीन चुनाव हुए हैं, जिसमें से दो चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, एक बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है।  

विज्ञापन

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला गया भी है। गया जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में वजीरगंज सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 2010 में अस्तित्व में आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2010: भाजपा को मिली जीत

वजीरगंज सीट से पहली जीत भाजपा को मिली। भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को 17,768 वोट से हराया। बीरेंद्र सिंह को 38,893 वोट मिले। वहीं, अवधेश कुमार सिंह को 21,127 वोट मिले।

विज्ञापन

2015: अवधेश कुमार को मिली जीत

कांग्रेस के अवधेश कुमार ने 2015 के चुनाव में पिछली हार का बदला लिया। इस चुनाव में उन्होंंने भाजपा के बीरेंद्र सिंह को 12,759 वोट से जीत मिली। अवधेश कुमार को 80,107 वोट मिले। वहीं, बीरेंद्र सिंह को 67,348 वोट मिले।

अवधेश कुमार इससे पहले गया गया मुफस्सिल सीट से पांच बार विधायक रहे थे। कुमार यहां से 1980, 1985 और 1990 में लगातार जीते। इसके बाद 1995 और 2000 के चुनाव में अवधेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा। फिर 2005 में फरवरी और अक्तूबर चुनाव में भी उन्हें गया मुफस्सिल सीट पर जीत मिली।  

2020: बीरेंद्र सिंह की वापसी

2020 के चुनाव में कांग्रेस से अवधेश कुमार के बेटे शशि शेखर सिंह चुनावी मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने शशि शेखर सिंह 22,430 वोट से हराया। बीरेंद्र सिंह को 70,713 वोट मिले। वहीं, शशि शेखर सिंह को 48,283 वोट से संतोष करना पड़ा। 




सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें यहां पढ़ें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed