फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Kargahar Constituency Santosh Kumar Mishra, Bashisht Singh

Seat Ka Samikaran: 2020 में करगहर सीट से कांग्रेस को मिली थी जीत, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Tue, 07 Oct 2025 06:25 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 07 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  करगहर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में  कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Kargahar Constituency Santosh Kumar Mishra, Bashisht Singh
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। इस बार राज्य में दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज करगहर विधानसभा सीट की बात करेंगे। करगहर सीट पर 11  नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस सीट मौजूद समय में कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र विधायक हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला रोहतास भी है। रोहतास जिला तीन अनुमंडल और 19 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें चेनारी (एससी),सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज करगहर विधानसभा सीट की बात करेंगे। करगहर विधानसभा सीट पर 2010 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2010: जदयू को जीत मिली

2010 के चुनाव में जदयू के राम धानी सिंह को जीत मिली। उन्होंने लोजपा के शिव शंकर सिंह को 13,197 वोट से हराया। राम धानी सिंह को कुल 54,190 वोट मिले। वहीं, शिव शंकर सिंह को 40,993 वोट मिले। 

2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के बशिष्ठ सिंह को जीत मिली। उन्होंने बीएलसीपी के बीरेंद्र कुमार सिंह को 12,907 वोट से हराया। बशिष्ठ सिंह को कुल 57,018 वोट मिले। वहीं, बीरेंद्र कुमार को 44,111 वोट मिले। 

विज्ञापन

2020:  कांग्रेस को जीत मिली

2020 के चुनाव में करगहर सीट से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र को जीत मिली। उन्होंने तत्कालीन विधायक और जदयू के उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह को 4,083 वोट से हराया। संतोष कुमार मिश्र को कुल 59,763 वोट मिले। वहीं, बशिष्ठ सिंह को 55,680 वोट मिले। 


 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed