फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Chainpur Constituency Mohd Zama Khan Brij Kishor Bind

Seat Ka Samikaran: चैनपुर से अब तक कौन से चेहरे जीते, कैसा रहा है यहां का चुनावी इतिहास? जानें

Thu, 09 Oct 2025 06:31 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:31 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात चैनपुर सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में बसपा के मोहम्मद जामा खान जीते थे। 

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Chainpur Constituency Mohd Zama Khan Brij Kishor Bind
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव के एलान के साथ राज्य के दोनों बड़े गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान और बढ़ गई है। हर दल अपना-अपना दावा कर रहा है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज चैनपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव?

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जाने जिला के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है।  कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज चैनपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। चैनपुर विधानसभा सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के गुप्ता नाथ सिंंह को जीत मिली। 

1967- कांग्रेस के एम सी सिंह को जीत मिली। 

1969 - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह को जीत मिली। 

1972- जनसंघ के लालमुनि चौबे को जीत मिली। 

1977 - लालमुनि चौबे ने जनता पार्टी के चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

1980 - भाजपा के लालमुनि चौबे को जीत मिली। 

1985- कांग्रेस के परवेज अहसान खान जीत मिली।

1990 - भाजपा के लालमुनि चौबे को जीत मिली। 

1995- बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) के महाबली सिंह को जीत मिली। 

2000 -  बसपा के टिकट से महाबली सिंह दोबार चैनपुर के विधायक बने। 

फरवरी 2005- इस चुनाव में महाबली सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

अक्तूबर 2005-  राजद के महाबली चौथी बार चैनपुर सीट से विधायक बने। 

2009-  उपचुनाव में भाजपा के बृज किशोर बिंद को जीत मिली। 

2010- भाजपा के बृज किशोर बिंद को जीत मिली। 

2015- भाजपा के बृज किशोर बिंद ने चैनपुर से हैट्रिक लगाई। 

2020- बसपा के मोहम्मद जामा खान को जीत मिली। 


 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed