फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Yuva Morcha announced Nikhil Mani appointed National Vice President Harshvardhan General Secretary

भाजपा युवा मोर्चा में फेरबदल: शगुन परिहार समेत सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और सात को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

भाजपा ने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बदलाव करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha announced Nikhil Mani appointed National Vice President Harshvardhan General Secretary
भाजपा युवा मोर्चा के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर की गई ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन


सात नेताओं को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सात नेताओं को दी गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमाली नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।
विज्ञापन


तीन नेताओं को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मिट्टा वामशी कृष्णा को नियुक्त किया गया है। ये तीनों नेता अब युवा मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात राष्ट्रीय सचिवों की भी नियुक्ति
पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इनमें असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष और सह-कोषाध्यक्ष के नाम भी घोषित
उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पद संगठन के वित्तीय कामकाज से जुड़े हैं।

केंद्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी इन नेताओं को
संगठन के कामकाज को बेहतर तरीके से चलाने के लिए गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली के मोहित सोनी केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।

नीति और अनुसंधान विभाग में भी नई नियुक्तियां
नीति और अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी तेलंगाना की अखिला बंदम को दी गई है। वहीं, गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मडिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को सह-प्रभारी बनाया गया है। यह टीम नीति और अनुसंधान से जुड़े कामकाज को आगे बढ़ाएगी।

मीडिया टीम में चार नेताओं को मिली जगह
भाजपा युवा मोर्चा ने मीडिया विभाग में भी नई नियुक्तियां की हैं। बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


ये भी पढ़ें: पीएम बताए देश के तीन दुश्मन: रावण दहन में शामिल हुए मोदी, बोले-सभी दल राष्ट्रहित के लिए एक साथ खड़े हों

सोशल मीडिया की कमान अपूर्वा सिंह को
सोशल मीडिया विभाग में दिल्ली की अपूर्वा सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार के मानवेंद्र चौहान सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन नियुक्तियों के साथ युवा मोर्चा की सोशल मीडिया टीम को भी नया नेतृत्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed