दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है कि किसी बड़ी घटना के बाद उसकी वजह एक छोटी सी गलती बताई जाती है। तभी कहा जाता है कि कोई भी गलती करने से पहले या लापरवाही बरतने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग छोटी सी भूल के कारण गलतियां कर देते हैं, बिना ये बात जाने उनकी की गई गलती की सजा कई लोगों को भुगतनी पड़ सकती है। आज हम आपको इतिहास की ऐसी ही बड़ी आठ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारी तबाही की वजह बनी-
पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की हार
पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की हार हुई थी। आपको इस हार की वजह जानकर हैरानी होगी। इस हार की वजह महज एक रूसी अफवाह थी। जिसके कारण जर्मनी ने अपनी युद्ध रणनीति बदल दी। जिससे उसे बाद में नुकसान झेलना पड़ा।
अमेरिका को ऐलास्का की बिक्री
रूस ने ऐलास्का के एक बड़े इलाके को 30 मार्च, 1967 को अमेरिका को बेच दिया। रूस ने इलाके की बिक्री महज 7.2 डॉलर में की। इस भूल का अहसास रूस को बाद में हुआ। क्योंकि वह इलाका प्राकृतिक संसाधन से भरा हुआ था और बिलियन डॉलर की कीमत वाला था।
एक चाबी जिससे बच सकता था टाइटैनिक
टाइटैनिक के डूबने वाला बड़ा हादसा जिसे आज तक दुनिया में याद किया जाता है। इस हादसे पर तो कई फिल्में भी बन चुकी हैं। यह हादसा 15 अप्रैल, 1912 को हुआ था। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हुई। जिसे इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री दुर्घटना कहा जाता है। तो अब जानते हैं कि एक चाबी कैसे बचा सकती थी जहाज को डूबने से। दरअसल टाइटैनिक जिस आइसबर्ग से टकराया था उसे बाइनोक्यूलर्स की मदद से पहले ही देखा जा सकता था। लेकिन वह जिस लॉकर में बंद था उसकी चाबी खो गई थी।
कैलिफोर्निया में आग
कैलिफोर्निया में भी इतिहास की सबसे भयंकर आग लगी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आग की वजह महज एक माचिस की तीली थी। इसे कुछ शिकारियों द्वारा जंगलों में डाल दिया गया था। इस तीली को बुझाए बिना ही शिकारियों ने डाल दिया। जिस कारण भारी आग लग गई और 3 लाख एकड़ का जंगल तबाह हो गया। इस आग से केवल इतना ही नुकसान नहीं हुआ। बल्कि 2,322 घर भी जलकर राख हो गए और 14 लोगों की जान चले गई।