फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब अपने कोच को भावुक कर बैठे विराट कोहली, टीचर्स-डे पर किया था यह खास काम

Wed, 05 Sep 2018 03:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
virat kohli presented expensive car to his childhood coach rajkumar sharma four years ago
विराट कोहली

शिक्षकों के योगदान को पहचानने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में यह 5 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इतने वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपना कद बढ़ाया है और वह पहले भी अपने बचपन के कोच राजकुमार के प्रति प्यार और सम्मान की भावना दर्शा चुके हैं।

virat kohli presented expensive car to his childhood coach rajkumar sharma four years ago
विराट कोहली

2014 में दिल्ली के क्रिकेटर ने अपने कोच को शिक्षक दिवस के मौके पर स्कोडा रैपिड कार उपहार में भेंट की थी। राजकुमार को यह गिफ्ट विराट के बड़े भाई विकास ने जाकर दिया था। राजकुमार बहुत खुश हुए और उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि विराट आज भी अपनी जिंदगी और करियर में मेंटर के योगदान की कितनी कद्र करते हैं। यह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।  इस वाकये का उल्लेख विजय लोकपल्ली की 2016 अक्टूबर में रिलीज किताब 'ड्रिवेन' में भी है।

virat kohli presented expensive car to his childhood coach rajkumar sharma four years ago
कोच राजकुमार शर्मा के साथ विराट कोहली

लोकपल्ली ने अपनी किताब में लिखा, 'मैंने घंटी बजने पर दरवाजा खोला तो देखा कि विकास आया है। विराट के भाई का घर पर इतनी जल्दी आना चिंता का विषय लगा। फिर भी वह घर के अंदर आया तो एक नंबर डायल किया। फिर उसने फोन राजकुमार को दिया। विराट ने फोन पर कहा, 'हैप्पी टीचर्स डे सर', विकास ने तभी चाबियों का गुच्छा राजकुमार के हाथों में थमा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli presented expensive car to his childhood coach rajkumar sharma four years ago
विराट कोहली

उन्होंने आगे लिखा, 'राजकुमार शांत खड़े हुए थे तब विकास ने उन्हें घर से बाहर निकलने का आग्रह किया। एक चमकती हुई स्कोडा रैपिड कार दरवाजे पर पार्क थी- यह विराट का अपने मेंटर को गिफ्ट था। राजकुमार भावुक हो उठे, इसलिए नहीं कि विराट ने उन्हें कार भेंट की बल्कि इसलिए क्योंकि वह इतने अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद भी अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका को नहीं भूले और उसकी कद्र करते हैं।'

विज्ञापन
virat kohli presented expensive car to his childhood coach rajkumar sharma four years ago
विराट कोहली

विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में हैं और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं। 29 वर्षीय विराट ने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम सीरीज जीतने में नाकाम रही। चौथे टेस्ट में ही टीम इंडिया सीरीज से बाहर हो चुकी है। अब सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा। विराट की कोशिश इस टेस्ट को जीतकर सीरीज का अंतर 2-3 से कम करने की रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed