{"_id":"5dc4c0de8ebc3e5b3c4677f4","slug":"big-and-important-news-stories-of-8th-november-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 08 Nov 2019 07:09 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Top News of 8th November
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
नोटबंदी के तीन साल: बैंकों में घटी और घरों में जमा हुई नकदी, नकली नोटों की संख्या बढ़ी
नोटबंदी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इसकी घोषणा की थी। तब उन्होंने इसे लागू करने के पीछे कई सारे कारण बताएं थे, जिस पर चोट करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: तपस्वी नगर में आज रात पहुंचेंगी पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, गंगाघाट पूजन में होंगी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की पत्नी व सेवानिवृत्त शिक्षिका जशोदाबेन फतेहपुर के तपस्वीनगर में शुक्रवार की रात आठ बजे आ रही हैं। वह अगले दिन शहर में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगी। यहां वह तपस्वी सेवा रथ व वैंक्वेट हाल का उद्घाटन भी करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विरोध दिवस मनाने का एलानः आज अदालती काम नहीं करेंगे प्रदेश के वकील
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने वकीलों की विभिन्न मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने का आरोप लगाते हुए आज पूरे प्रदेश में न्यायिक कामकाज से विरत रहने की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे इन्वेस्टर मीट का समापन, ये उद्योगपति करेंगे अपने निवेश का खुलासा
दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह समापन करेंगे। अमित शाह शाम को चार बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। शाम छह बजे गृहमंत्री निवेशकों को संबोधित करेंगे। इससे पहले अमित शाह प्रदर्शनी भी देखेंगे। रात को अमित शाह धर्मशाला से सड़क मार्ग से पठानकोट जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सम-विषम के फार्मूले में फंस सकती हैं शादियां, शुभ मुहूर्त आज से
दिल्ली में होने वाली शादियां सम- विषम में फार्मूले में फंस सकती हैं। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार से शादी का मुहूर्त शुरू हो रहा है। 15 नवंबर तक सम- विषम फार्मूले पर चल रही दिल्ली की शादियों पर संकट पैदा हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में जश्न-ए-अदब आज से, जामिया परिसर में होगा तीन दिन का आयोजन
दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार से जश्न-ए-अदब महोत्सव का आगाज होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा इसका उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर