{"_id":"5dc454618ebc3e5b02424929","slug":"pm-modi-s-wife-jashodaben-will-arrive-in-tapasvi-nagar-on-friday-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तपस्वी नगर पहुंची पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, गंगाघाट पूजन में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तपस्वी नगर पहुंची पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, गंगाघाट पूजन में होंगी शामिल
Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जशोदाबेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की पत्नी व सेवानिवृत्त शिक्षिका जशोदाबेन फतेहपुर के तपस्वीनगर में शुक्रवार की रात आठ बजे आ रही हैं। वह अगले दिन शहर में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगी। यहां वह तपस्वी सेवा रथ व वैंक्वेट हाल का उद्घाटन भी करेंगी।
एसडीएम प्रमोद झा, सीओ रामप्रकाश ने तपस्वी के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिले में एंबुलेंस मैन व जैविक खेती के लिए विख्यात अशोक तपस्वी ने बताया कि प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन रात आठ बजे सड़क मार्ग से तपस्वी नगर आ जाएंगी। यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन शनिवार को सुबह नौ बजे भिटौरा में गंगाघाट पूजन में शामिल होंगी। इसके बाद तपस्वी नगर में तपस्वी सेवा रथ का लोकार्पण करेंगी। लावारिस शव का एंबुलेंस मैन अशोक तपस्वी अंतिम संस्कार पहले भी कराते रहे हैं। तपस्वी ने बताया कि उनकी दूसरी योजना गोबरधन योजना है।
इसका भी उद्घाटन किया जाएगा। इसमें वह किसानों से दस रुपये लीटर गोमूत्र व दस रुपये लीटर गोबर खरीदकर उससे उत्पाद तैयार करेंगे। इसके बाद तपस्वी नगर में ही बने बैंक्वेट हाल का उद्घाटन करेंगी। यह हाल सर्वधर्म के सामाजिक उपयोग के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा।
समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन ने हरिहरगंज में साकेत मान सिंह के स्कूल के पचास साल पूरे होने पर वहां कार्यक्रम में भी शामिल होने की सहमति दी है। यहां के बाद वह कोर्राकनक जाएंगी, जहां भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के आवास पर बाजरे की रोटी, देसी घी, चने का साग का स्वल्पाहार करेंगी। इसके बाद वहीं से सड़क मार्ग से लखनऊ चली जाएंगी।