फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupesh Baghel says Rahul Gandhi is the only one capable to hold the post of Congress President

राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने में हैं सक्षम : भूपेश बघेल

Mon, 08 Feb 2021 05:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Feb 2021 05:46 AM IST
विज्ञापन
Bhupesh Baghel says Rahul Gandhi is the only one capable to hold the post of Congress President
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह ही एक हैं जिन्होंने सरकार के दबाव में आए बिना महत्वपूर्ण मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया।

विज्ञापन


बघेल का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस में राहुल के फिर से पार्टी अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट उठने लगी है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समितियां राहुल को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भी पास कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



बघेल ने कहा कि राहुल को पार्टी में सभी का विश्वास हासिल है और वह ही पार्टी को एकजुट रख सकते हैं। राहुल पार्टी अध्यक्ष के लिए बेहतर उम्मीदवार होंगे, पर उन्होंने कहा कि उनके अलावा और कौन? राहुल गांधी के अतिरिक्त किस नेता ने पूरे देश का दौरा किया है, देशभर में कार्यकर्ता उनके अलावा और किसी को जानते हैं क्या?


वह नोटबंदी, जीएसजी, कोविड-19, किसान आंदोलन समेत सभी अहम मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं। चुनाव या बिना चुनाव के चयन पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्यकारी समिति लेगी। उन्होंने कहा कि सबकुछ पार्टी के संविधान के मुताबिक होना चाहिए। 

पेट्रोल, डीजल पर लगे सेस को वापस ले केंद्र
सीएम ने आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए सेस को भी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed