{"_id":"5901b4724f1c1baf2bc0c6ab","slug":"bengaluru-pourakarmikas-served-sambar-with-dead-rat-mayor-says-it-was-small","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों के खाने में चूहा, महापौर ने की 'छोटे मामले' को रफा-दफा करने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सफाईकर्मियों के खाने में चूहा, महापौर ने की 'छोटे मामले' को रफा-दफा करने की कोशिश
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 27 Apr 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
सांभर में मरा मिला चूहा
- फोटो : TOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु में सफाई कर्मचारियों के लिए बने सांभर में मरा चूहा मिलने से हड़कंप मच गया। श्री राम मंदिर वार्ड के कचरा भरी गलियों को साफ करने के बाद जब सफाई कर्मचारी दोपहर का खाना खाने के लिए बैठे तो सांभर में मरा चूहा तैरता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मिड-डे मील में मरी चुहियाः आप विधायक के ससुर के NGO से खाना सप्लाई
विज्ञापन
सफाईकर्मचारियों को धक्का उस वक्त लगा जब उन्होंने इसकी शिकायत महापौर से की लेकिन महापौर ने इस घटना को छोटा बताते हुए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
नगरसेवक दीपा नागेश से शिकायत के बाद बुधवार को बीबीएमपी परिषद की बैठक में यह बात सामने आई। दीपा नागेश ने कहा कि सांभर में चूहा मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने मुझसे संपर्क किया। लेकिन किसी ने अभी तक घटनास्थल का दौरा नहीं किया है।
इस मामले पर मेयर जी. पद्मावती ने कहा कि खाना बनाते समय सांभर में चूहा नहीं गिरा था। हो सकता है खाने को सफाई कर्मचारियों तक ले जाते समय रास्ते में चूहा गिर गया हो। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों के लिए बने खाने को वतल नागराज रोड के पास स्थित वार्ड ऑफिस में रखा गया था।
ये भी पढ़ें- चावल चुराने वाले चूहे को दुकानदार ने दी अजब सजा, तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सफाई कर्मचारियों के खाने में चूहा मिला है। इससे पहले एक महीने पहले बीसी बेल भात के बर्तन में भी चूहा मिला था। उस समय कई कर्मचारियों खाना खा चुके थे।