चावल चुराने वाले चूहे को दुकानदार ने दी अजब सजा, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहे वैसे तो कहां नहीं होते और जहां होते हैं वहां नाक में दम कर देते हैं। इनसे निपटने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन चीन में एक व्यक्ति ने चूहों को सजा देने के लिए बड़ा ही फिल्मी तरीका अपनाया।
दरअसल इस दुकानदार की दुकान में एक चूहा वहां रखी खाने की चीजों को बर्बाद कर रहा था। परेशान दुकानदार ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देखकर हर कोई हैरत में रह गया।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार चीनी सोशल मीडिया में चूहे कि तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार चीन के हेयुआन शहर में एक दुकान के मालिक ने खाने की चीजें खराब कर रहे चूहे को पकड़ लिया।
चूहे के हाथ पैर बांधकर डिब्बे से लटकाया
इसके बाद उसने इसके हाथ और पैरों को एक वाहन पर रखे डिब्बों से बांध दिया। उसने चूहें के गले में एक पर्ची भी टांग दी जिसमें लिखा है, "अगर तुम मार-मारकर मेरी जान भी ले लोगे तो मैं नहीं मानूंगा की मैंने तुम्हारा खाना चुराया है।"
"इसके अलावा एक अन्य पर्ची में लिखा है, मैं कसम खाता हूं कि ऐसी हरकत कभी नहीं करूंगा।" तस्वीरें चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
किसी ने इसे चूहे को शर्मसार करने वाली बात बताते हुए उस पर दया दिखाई है वहीं किसी ने इसे अत्याचार कहा है। कुछ लोगों ने इसकी तुलना चीनी शासक माओ के शासन में जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से की है।
कुछ भी हो लेकिन चूहे की यह तस्वीरें देखकर हिंदी फिल्में जरूर याद आती हैं जिनमें हीरो को विलेन बांध देता था और फिर पुलिस आकर उसकी जान बचाती थी।