{"_id":"58f87c264f1c1b0b52472747","slug":"kannada-outfits-call-for-a-bengaluru-bandh-over-baahubali-2-actor-satyaraj-comment-demand-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली 2' की रिलीज के दिन बंगलुरु बंद की घोषणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली 2' की रिलीज के दिन बंगलुरु बंद की घोषणा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
कर्नाटक के कुछ संगठनों ने 'बाहुबली 2' की रिलीज के विरोध को लेकर बंगलुरु बंद की घोषणा की है। संगठनों का कहना है कि अगर एक्टर सत्यराज अपने कन्नड़ विरोधी टिप्पणी को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो राज्य में किसी भी सूरत में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
कन्नड़ ओकूटा इन सभी संगठनों का नेतृत्व कर रहा है। इसने 28 अप्रैल यानि फिल्म की रिलीज के दिन बंगलुरु बंद की घोषणा की है। संगठन के प्रमुख वटल नागराज ने कहा, 'कावेरी जल विवाद के समय कन्नड़ों पर सत्यराज द्वारा दिए गए बयान ने सभी हदें पार कर दी थीं। हम किसी भी हालत में 'बाहुबली 2' को रिलीज होने नहीं देंगे।' संगठन का कहना है कि कन्नड़ कार्यकर्ताओं हर जिले में जाकर फिल्म की रिलीज को रोकेंगे। आपको बता दें कि सत्यराज फिल्म में कटप्पा का किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 600 फिल्में कर चुके 'बाहुबली' के कटप्पा को कोई नहीं जान पाया, अब 62 की उम्र में बने सुपरस्टार
विज्ञापन
एक कार्यकर्ता ने कहा, 'जब तक सत्यराज अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तब तक फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। अगर सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म दिखाई तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। हम फिल्म के नहीं, बल्कि सत्यराज के बयान के खिलाफ हैं।'
ये भी पढ़ें- सलमान, शाहरुख पर भारी पड़ेगा साउथ का ये सुपरस्टार, जल्द लेगा बॉलीवुड में एंट्री