{"_id":"68c92e244dbdffcf54097cb0","slug":"bengal-hospital-manager-allegedly-harassed-women-staff-threatened-to-kill-them-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अस्पताल प्रबंधक पर कई महिला कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म का आरोप, भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अस्पताल प्रबंधक पर कई महिला कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म का आरोप, भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना
Tue, 16 Sep 2025 03:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Sep 2025 03:00 PM IST
सार
West Bengal: पश्चिम बंगाल के पंसकुरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंधक पर कई महिला कर्मचारियों से दुष्कर्म और उन्हें धमकी देने का आरोप लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िताओं ने उसे सख्त सजा देने की मांग है। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एकसरकारी अस्पताल के प्रबंधक पर कई महिला कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर वे किसी को बताएंगी तो वह उन्हें जान से मार देगा। घटना पंसकुरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हुई।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक जाहिर अब्बास खान उन्हें अपने कार्यालय बुलाकर दुराचार करता था। अगर वे शिकायत करतीं, तो वह उन्हें मारने या नौकरी से निकालने की धमकी देता था। अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक महिला कर्मचारी ने उसके खिलाफ पंसकुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने अभय चौटाला को दी राहत, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की याचिका खारिज की
विज्ञापन
पीड़ितों ने की आरोपी सख्त से सख्त सजा देने की मांग
आधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय लोगों ने थाना के बाहर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि खान का राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर प्रभाव था।
निजी लाभ के लिए पार्टी के नाम का इस्तेमाल कर रहा था आरोपी: टीएमसी
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उनका आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी नेता समीर उद्दीन ने कहा कि आरोपी एक धोखेबाज है, जो व्यक्तिगत लाभ के लिए टीएमसी के नाम का उपयोग करता था। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।
ये भी पढ़ें: मेघालय में कैबिनेट फेरबदल से पहले आठ मंत्रियों का इस्तीफा, इन चेहरों को मिल सकती है जगह
आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले ने झकझोर दिया था देश
यह मामला तब प्रकाश में आया है, जब एक साल पहले कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर (31 वर्षीय) के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। मुख्य आरोपी संजय रॉय गिरफ्तार किया गया था, जो अस्पताल का एक नागरिक स्वयंसेवक था और मामले को बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था।