फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before dream of winning Bengal,narendra Modi, Rajnath worry about his own seats said Mamta banerjee

पीएम मोदी-राजनाथ अपनी सीट की चिंता करें, फिर बंगाल जीतने का सपना देखें: ममता

Sat, 02 Feb 2019 08:40 PM IST
Anupam Prasun भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: Anupam Prasun Updated Sat, 02 Feb 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Before dream of winning Bengal,narendra Modi, Rajnath worry about his own seats said Mamta banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले अपनी - अपनी सीट के बारे में चिंता करना चाहिए। ममता ने कहा कि भाजपा के ये नेता बाहरी हैं और पश्चिम बंगाल से नहीं हैं। उन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में मोदी और सिंह ने अलग - अलग रैलियों में आज ममता पर निशाना साधा, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उन पर यह तीखा हमला बोला है। ममता ने कहा, पश्चिम बंगाल में उनका (भाजपा का) कोई नेता नहीं है। वे लोग बाहरी लोगों को बुला रहे हैं, जिन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


वे लोग बाहरी हैं, जो चुनाव से पहले आते हैं और फिर चले जाते हैं। उनका पश्चिम बंगाल के लोगों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, क्या मोदी वाराणसी से जीत पाएंगे ? मोदी को अपनी खुद की सीट के बारे में सोचना चाहिए। योगी आदित्यनाथ से अपने राज्य (उत्तर प्रदेश) देखने को कहें। पश्चिम बंगाल अपना ध्यान रखने में सक्षम है। उसे किसी बाहरी की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed