फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BDS student committed suicide in hostel

बीडीएस छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 07 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 07 May 2016 10:28 PM IST
सार

  • गर्ल्स हास्टल में कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश
  • सुसाइड नोट में साथी छात्राओं पर कमेंट्स करने का जिक्र 
  • मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उतारी गई लाश, पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि 

विज्ञापन
BDS student committed suicide in hostel
आत्महत्या करने वाली छात्रा - फोटो : ब्यूरो/ मुरादाबाद

विस्तार

मेडिकल कालेज के गर्ल्स हास्टल में सातवीं मंजिल पर स्थित रूम नंबर 746 में शनिवार सुबह एक बीडीएस छात्रा की लाश पंखे पर लटकी मिली। पश्चिम बंगाल की रहने वाली बीडीसी छात्रा दीक्षा अग्रवाल अपनी तीन सहपाठी छात्राओं के साथ हॉस्टल के इसी रूम में रहती थी। घटना के वक्त बाकी तीनों छात्राएं प्रैक्टिकल के लिए लैब में जा चुकी थीं और दीक्षा रूम में अकेली थी। उसने दरवाजा अंदर से बंद किया और बेड की चादर से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी एक सीनियर छात्रा को मैसेज भी किया कि वह फांसी लगाने जा रही है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्रा ने अपनी दो रूम पार्टनर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल में दीनाजपुर जनपद के दलकोटा निवासी व्यापारी संतोष अग्रवाल की बेटी दीक्षा अग्रवाल (22) टीएमयू में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दीक्षा यूनिवर्सिटी कैंपस में ही स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 746 में मिर्जापुर निवासी निधि, रामपुर निवासी मिस्वाह और वेस्ट बंगाल की जया के साथ रहती थी।
विज्ञापन


शनिवार को दीक्षा की तीनों रूम पार्टनर प्रैक्टिकल एग्जाम देने गईं थीं। साढ़े नौ बजे छात्रा ने अपनी पूर्व रूम पार्टनर व सीनियर छात्रा मोनिका कालरा को मैसेज किया कि वह सुसाइड कर रही है। उसने बाद में बाय-बाय भी लिखा। मोनिका मैसेज पढ़कर घबरा गई। वह मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद हॉस्टल वार्डन व टीएमयू प्रशासन को सूचना दी गई। खबर मिलने पर टीएमयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच कमरे का दरवाजा

BDS student committed suicide in hostel
कमरे से लटकती मिली लाश
यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दीक्षा की लाश पंखे पर झूलती मिली। हादसे की सूचना पर टीएमयू में ही नौकरी कर रहे दीक्षा के रिश्ते के भाई डा. प्रशांत अग्रवाल और बिजनौर निवासी ताऊ डा. डीसी अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। देर रात दीक्षा के माता पिता भी मुरादाबाद पहुंचने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा की लाश मोर्चरी में रखवा दी गई है। पुलिस टीएमयू में ही पढ़ने वाले छात्रा के दोस्त आयुष कुमार निवासी बागपत से पूछताछ कर रही है। 

छात्रा की बॉडी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फांसी से उतरवाकर फारेंसिक टीम द्वारा मौके से सभी साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। दिन के उजाले में डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है। मौके से मिले सुसाइड नोट में बहुत कुछ तो स्पष्ट नहीं है लेकिन छात्रा ने दो सहपाठी छात्राओं द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र इसमें किया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। - नितिन तिवारी, एसएसपी मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed