फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi man, agent held for helping 17 illegal immigrants acquire Indian passports News In Hindi

गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेजों से 17 बांग्लादेशियों को दिलवाए गए भारतीय पासपोर्ट, दो गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 07:37 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 14 May 2025 07:37 PM IST
सार

गुजरात एटीएस ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आए लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट दिलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एटीएस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरा आरोपी दक्षिण कोरिया में छिपा है।

विज्ञापन
Bangladeshi man, agent held for helping 17 illegal immigrants acquire Indian passports News In Hindi
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने बांग्लादेश से अवैध रूप से आए लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट दिलवाए। आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिदारूल आलम (उर्फ राणा सरकार) और शोएब कुरैशी के रूप में हुई है। वहीं एटीएस के अनुसार एक तीसरा आरोपी, रोबिउल इस्लाम, इस समय दक्षिण कोरिया में छिपा हुआ है।

विज्ञापन

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
बता दें कि बांग्लादेश के किशोरगंज जिले का रहने वाला आलम 2012 में भारत में घुसा था और 2015 से अहमदाबाद के नारोल इलाके में रह रहा था। उसने 2017 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाया। बाद में आलम ने वीआईपी मोबाइल एंड मनी ट्रांसफर नाम की दुकान खोली और अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार, पैन कार्ड और किरायानामा बनाकर अन्य बांग्लादेशियों को भी पासपोर्ट दिलवाने लगा। वहीं राजस्थान का रहने वाला शोएब कुरैशी 2015 से अहमदाबाद में ‘अल कुरैश एंटरप्राइज’ नाम से दुकान चला रहा है, जहां वह आधार, पैन और पासपोर्ट फॉर्म भरने का काम करता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- EC: वोटर रजिस्ट्रेशन में सुधार की तैयारी, बिहार; हरियाणा और दिल्ली के 371 चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस को मिले फर्जी दस्तावेज
एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जब आलम की दुकान पर छापा मारा गया तो वहां से कई आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी और एक बांग्लादेश सरकार का आईडी कार्ड बरामद हुआ। जबकि कुरैशी की दुकान से करीब 300 फर्जी दस्तावेजों की कॉपियां बरामद की गईं। एटीएस ने बताया कि इन तीनों ने अब तक 17 बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट दिलवाया, जबकि 9 और लोगों के आवेदन पासपोर्ट विभाग में लंबित हैं।


ये भी पढ़ें:- नक्सलियों पर लगेगा अंकुश: सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह का एलान, कहा- 2026 तक कर देंगे नक्सलवाद का सफाया

इन मामलों में दर्ज हुआ केस
गौरतलब है कि तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कुछ दिन पहले शहर की क्राइम ब्रांच ने एक बांग्लादेशी महिला को भी गिरफ्तार किया, जो 2016 से भारत में अवैध रूप से रह रही थी। उसने भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर दक्षिण अफ्रीका, यूएई और बांग्लादेश की यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed