फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC begins training new batch of poll officials from Bihar, Delhi, Haryana News In Hindi

EC: वोटर रजिस्ट्रेशन में सुधार की तैयारी, बिहार; हरियाणा और दिल्ली के 371 चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

Wed, 14 May 2025 06:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 14 May 2025 06:54 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बिहार, हरियाणा और दिल्ली के 371 चुनाव अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया। इसके तहत अब  सभी बीएलओ को पूरे देश में एक जैसे पहचान पत्र दिए जाएंगे, जिससे वे घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम आसानी से कर सकें।

विज्ञापन
EC begins training new batch of poll officials from Bihar, Delhi, Haryana News In Hindi
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने बुधवार को बिहार, हरियाणा और दिल्ली के क्षेत्रीय चुनाव अधिकारियों के लिए एक नया प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इसका मकसद वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े काम में उनकी व्यावहारिक समझ और अनुभव को बढ़ाना है। बता दें कि इस कार्यक्रम में कुल 371 चुनाव अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) और मतदाता पंजीकरण अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी
मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन भाषण में कहा कि जल्द ही सभी बीएलओ को पूरे देश में एक जैसे पहचान पत्र दिए जाएंगे, जिससे वे घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम आसानी से कर सकें। चुनाव आयोग ने बताया कि इस प्रशिक्षण में वोटर रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने और चुनावी प्रक्रिया को जमीन पर लागू करने जैसे जरूरी विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां और बेहतर तरीके से निभा सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, कहा- वक्फ बिल पर केंद्र के जवाब में जरूरी तथ्य नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने किए थे तीन प्रमुख एलान

बता दें कि बीते एक मई को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सुधारने के लिए तीन अहम एलान किया था। इसमें सबसे पेली घोषणा मृत्यु पंजीकरण का डेटा से संबंधित मामले में किया गया है। इसके तहत अब चुनाव आयोग को पंजीयक जनरल ऑफ इंडिया से मृत लोगों का रिकॉर्ड सीधे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिलेगा।


दूसरे एलान के तहत अब मतदाता स्लिप को और मतदाता के अनुकूल बनाने की बात कही गई थी। इससे वोटर की सीरियल नंबर और पार्ट नंबर अब बड़े फॉन्ट में दिखेगा, जिससे मतदाताओं को अपना पोलिंग स्टेशन पहचानना आसान होगा और चुनाव अधिकारी भी जल्दी से नाम ढूंढ़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें:- Assam: असम सरकार ने लिए बड़े फैसले; डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, चाय बागान श्रमिकों को मिलेगा अनुदान
 
वहीं तीसरे एलान के तहत अब हर बीएलओ को एक मानक फोटो पहचान पत्र दिया जाएगा ताकि जब वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलें तो लोग उन्हें आसानी से पहचान सकें। साथ ही भरोसे से बात कर सकें। हालांकि मामले में चुनाव आयोग का कहना है कि ये सभी कदम विश्वास, पारदर्शिता और सहूलियत बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed