फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Terror Module: Funding since 2020, jihadi literature found from accused

Assam Terror Module: आतंकी मॉड्यूल में संलिप्त आठ लोगों की कोर्ट में पेशी, नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Fri, 29 Jul 2022 09:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Jul 2022 09:36 PM IST
सार

एडीजीपी हिरेन नाथ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से 2020 से फंडिंग कर रहे थे। इसमें वह व्यक्ति भी शामिल था, जिसे इस साल की शुरुआत में एबीटी का नेता होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
 

विज्ञापन
Assam Terror Module: Funding since 2020, jihadi literature found from accused
मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा, अफसरुद्दीन भुइयां और अब्बास अली। - फोटो : ANI

विस्तार

असम की बारपेटा जिला पुलिस ने शुक्रवार को बारपेटा में अदालत के समक्ष आठ लोगों को पेश किया। आरोपियों को इस्लामिक आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और AQIS/ABT के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन


बारपेटा के एसपी अमिताभ सिन्हा ने बताया कि 27-28 जुलाई की रात्री में बारपेटा के कई इलाकों में समन्वित छापेमारी की। हमने इस छापेमारी में 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग कट्टरपंथी प्रक्रिया में शामिल थे, जो अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से संबंध रखते हैं। यह संगठन बांग्लादेश में गैरकानूनी करार दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा दो बांग्लादेशी नागरिकों को बारपेटा लाया गया। यह लोग कट्टरपंथी प्रक्रिया में शामिल थे जो भारत के राष्ट्रीय हित के लिए सही नहीं थे। छानबीन में पता चला है कि पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिक त्रिपुरा और भोपाल भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और संदिग्ध असम में गिरफ्तार  
असम के मोरीगांव जिले में बांग्लादेशी आतंकी संगठन अनसारुल इस्लाम से कथित तौर पर जुड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर गैरकानूनी गतितिधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रोतिव लाल बरुआ ने मोरीगांव में मीडिया को बताया कि मोरीबाड़ी से आरोपी अफसरुद्दीन भुयां को गिरफ्तार किया गया है। कंप्यूटर की दुकान करने वाला भुयां आतंकी संगठन से जुड़े लोगों के वित्तीय लेने-देन करता था।

इससे पहले असम में गुरुवार को दो बड़े आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद नया खुलासा हुआ था। एडीजीपी हिरेन नाथ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से 2020 से फंडिंग कर रहे थे। इसमें वह व्यक्ति भी शामिल था, जिसे इस साल की शुरुआत में एबीटी का नेता होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस मामले में 11 व्यक्तियों को उठाया गया था, जिसमें पूछताछ के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से जिहादी साहित्य बरामद हुआ है। उनके सोशल मीडिया हैंडल जिहादी सामग्री से भरे हुए हैं। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। 

दरअसल, असम में गुरुवार को दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। एडीजीपी हिरेन नाथ ने बताया एक मॉड्यूल मोरीगांव में था। इस मामले में मदरसा चलाने वाले एक व्यक्ति को कल गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक अन्य करीबी व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।इसके अलावा दूसरा मॉड्यूल बारपेटा में मिला था। 


इनपुट के आधार पर एनआईए ने मारा छापा
जानकारी के मुताबिक, इनपुट के आधार पर एनआईए ने मंगलवार रात इरोड के मणिकमपलयम हाउसिंग यूनिट में एक घर पर छापा मारा और मुजाबदीन और उसके दोस्त यासीन (33) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस के साथ एनआईए ने दोनों के साथ 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने आसिफ के घर से जब्त लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि आसिफ के ISIS नेटवर्क से करीबी संपर्क हैं।


एनआईए द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर इरोड नॉर्थ पुलिस ने आसिफ मुजाबदीन को भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 122 और 125 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 17, 18 ए, 20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस अभी भी यासीन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed