{"_id":"643e82c943067fd02c0a3039","slug":"assam-news-updates-kidnapped-dimapur-businessmen-rescued-in-guwahati-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: गुवाहाटी में घर से व्यापारियों को मुक्त कराया; कार्बी आंगलोंग में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: गुवाहाटी में घर से व्यापारियों को मुक्त कराया; कार्बी आंगलोंग में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Tue, 18 Apr 2023 05:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 18 Apr 2023 05:15 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले और नगालैंड के दीमापुर शहर में दुकानें चलाने वाले दो लोगों का आरोपियों ने शुक्रवार तड़के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
बरामद हरेोइन के साथ आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीमापुर के दो व्यापारियों को गुवाहाटी के एक घर से मुक्त कराया गया है, जिनके अपहरण का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी फरार है। हालांकि, उसकी पत्नी को पकड़ लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले और नगालैंड के दीमापुर शहर में दुकानें चलाने वाले दो लोगों का आरोपियों ने शुक्रवार तड़के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उन्हें गुवाहाटी के नॉटबोमा इलाके में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां से हमने सोमवार को उन्हें बचाया। हमें उनकी मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। हालांकि, हमारी टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। उसकी पत्नी घर में थी और उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने पीड़ितों के परिवारों को वीडियो भेजकर फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कथित अपहरण के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराने पैसे के लेन-देन की संभावना से इनकार नहीं करते हुए कहा, 'हम घटना के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं और मुख्य आरोपी की भी तलाश कर रहे हैं।
कार्बी आंगलोंग: करोड़ों की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
उधर, पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में कार्बी आंगलोंग जिले में तीन करोड़ रुपये मूल्य की 687.26 ग्राम हेरोइन जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अब्दुल बशीर भुइयां (30 वर्षीय) और सफिकुल इस्लाम (21 वर्षीय) के रूप में हुई है।
और भी पढ़ें....
- असम: बस में मेघालय से लाई जा रही थीं भारी मात्रा में जिलेटिन छड़ें-डेटोनेटर, पुलिस ने अभियान चलाकर किया बरामद
- Assam: नारंगी सैन्य स्टेशन पर लहराया 75 फीट ऊंचा तिरंगा, सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख ने किया उद्घाटन
- Bihu Festival: दो विश्व कीर्तिमान के साक्षी बने पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- दिल और आत्मा का त्योहार रंगाली बिहू
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन