{"_id":"61dd963294dfe053c83ef71d","slug":"appeared-before-national-commission-for-women-javed-habib-apologized-in-writing","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफीनामा: राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माफीनामा: राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी
Tue, 11 Jan 2022 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:36 PM IST
सार
आयोग ने एक ट्वीट में यह भी बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने का कहा था।
विज्ञापन
javed habib
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। उन्होंने महिला के बालों में थूककर बाल काटने के मामले पर लिखित में माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था। एनसीडब्ल्यू ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एनसीडब्ल्यू ने उन्हें यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि ऐसी बात दोहराई न जाए। आयोग ने एक ट्वीट में यह भी बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने का कहा था।
विज्ञापन