{"_id":"594c8af14f1c1b0b298b4568","slug":"angry-mob-killed-dsp-in-jammu-and-kashmir-s-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में मस्जिद के बाहर भीड़ का आतंक, ड्यूटी पर तैनात DSP की पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
श्रीनगर में मस्जिद के बाहर भीड़ का आतंक, ड्यूटी पर तैनात DSP की पीट-पीट कर की हत्या
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भीड़ का आतंक इस कदर बढ़ गया कि इसमें एक डीएसपी की जान चली गई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर के नौहट्टा में बेकाबू भीड़ ने डीएसपी मोहम्मद अयूब को घेर लिया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। ये घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल श्रीनगर की एक जामिया मस्जिद है, जहां ड्यूटी पर तैनात अयूब राउंड मारने गए थे।
विज्ञापन
इस बीच मस्जिद के बाहर खड़ी भीड़ पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने ओपन फायर कर दिया और इसमें कई लोग घायल भी हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यहां मीडिया को भी जाने की अनुमति नहीं है। फोर्स का कहना है कि डीएसपी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक अयूब मस्जिद के बाहर भीड़ की फोटो लेने लगे तो लोगों ने उनका विरोध कर शुरु कर दिया। लोगों को खुद से दूर करने के लिए जैसे भी अयूब ने अपनी पिस्टल निकाली और तीन लोगों पर गोली चला दी। लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही और भीड़ उनपर हावी होने लगी। लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और हत्या कर दी।
विज्ञापन