{"_id":"594aa1ef4f1c1bc21e8b479a","slug":"encounter-in-pulwama-between-army-and-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K के पुलवामा में रात भर चली मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकवादी, AK-47 राइफल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K के पुलवामा में रात भर चली मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकवादी, AK-47 राइफल भी बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। रात भर हुई मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मार गिराए। मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों आतंकी हाल ही में लश्कर से जुड़े थे। वहीं रात में भी पत्थरबाजों ने सेना का रास्ता रोक कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
J&K: 3 terrorists killed in Kakpora Pulwama encounter,3 AK47 rifles and ammunition recovered pic.twitter.com/AovGPXtjAE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
बता दें कि मौजूद आतंकी के इनपुट्स के बाद सेना के सर्च आपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ पुलवामा जिले के काकापोरा स्थित न्यू कालोनी इलाके में चली। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की खबर है।
#FLASH: Encounter between security forces & terrorists in New Colony Kakapora of Pulwama, 2 Lashkar terrorists believed to be trapped
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
सेना को पुलवामा के काकापोरा में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश की जा रही थी।
इसी सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद से सेना के जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना को इलाके में 2 लश्कर आतंकियों की मौजूदगी का शक था।