Andhra Pradesh: छात्रों की पढ़ाई में नहीं हुआ सुधार तो हेडमास्टर ने खुद को दी सजा, खुले मंच पर किया उठक-बैठक
आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में छात्रों की पढ़ाई में सुधार ना होने पर हेडमास्टर ने खुद को सजा देकर छात्रों को सबक सिखाया। खुले मंच पर हेडमास्टर ने उन्होंने खुद को दोषी ठहराते हुए अपनी जिम्मेदारी के तहत उठक-बैठक करने की पेशकश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने हाल ही में एक अनोखी घटना से सभी को चौंका दिया। जहां विजयनगरम के जिला परिषद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक चिंता रमण ने छात्रों के खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता से परेशान होकर खुद को शारीरिक दंड दिया और इसे छात्रों के सामने किया। इस घटना का वीडोयो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानाध्यापक अपनी नाकामी को स्वीकार करते हुए उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहें हैं।
In #AndhraPradesh Headmaster Chinta Ramana, ZP High School, Bobbili Mandal, Vizianagaram District gets all praise for the way he addresses students' lack of academic progress & discipline. He punishes himself for asking what is the otherwise alternative to making a student study pic.twitter.com/edxgGYRzXg
— Deepika Pasham (@pasham_deepika) March 13, 2025
छात्रों के सामने प्रधानाध्यापक ने की उठक-बैठक
वीडियो में प्रधानाध्यापक अपने छात्रों के एक समूह के सामने मंच पर खड़े हैं और कह रहे हैं कि वे अपने छात्रों की शैक्षणिक और अनुशासन संबंधी समस्याओं को सुधारने में असफल रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने खुद को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह अपने छात्रों को ठीक से पढ़ा नहीं पा रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी के तहत उठक-बैठक करने की पेशकश की।
ये भी पढ़ें:- US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...
छात्रों के सामने अपनी कान भी पकड़ी
इतना ही नहीं चिंता रमण ने छात्रों के सामने अपने कान पकड़कर 50 से ज्यादा उठक-बैठक की, जबकि बच्चे चौंककर यह सब देख रहे थे। साथ ही कुछ छात्र उन्हें मना भी कर रहे थे। इस घटना को लेकर राज्य मंत्री नारा लोकेश ने उनकी सराहना की और कहा कि बिना दंडित किए बच्चों को समझने और आत्म-अनुशासन सिखाने का तरीका अच्छा है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका
ये भी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.