{"_id":"67d39921dc6a745984059105","slug":"donald-trump-said-he-still-has-a-good-relationship-with-north-korean-leader-kim-jong-un-world-news-in-hindi-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...
Fri, 14 Mar 2025 08:19 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:19 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ अच्छे संबंध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और किम जोंग उन के बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले कई शिखर सम्मेलन हो चुके हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ अच्छे संबंध होने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और किम जोंग उन के बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले कई शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। साथ ही ट्रंप ने किम जोंग को एक बार फिर परमाणु शक्ति के रूप में उल्लेखित करते हुए चिंता जताई।
उत्तर कोरिया को बताया परमाणु शक्ति
किम जोंग के साथ संबंध को लेकर जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे किम के साथ फिर से संबंध स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इस बात पर ट्रंप ने कहा कि मेरे और किम जोंग उन के बहुत अच्छे संबंध हैं, और हम देखेंगे कि क्या होता है। हालांकि ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तर कोरिया निश्चित रूप से वह एक परमाणु शक्ति हैं।
ये भी पढ़ें:-US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका
विज्ञापन
बता दें कि 20 जनवरी को अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के समय ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक परमाणु शक्ति बताया। इसके बाद यह सवाल उठा कि क्या वे प्योंगयांग के साथ परमाणु खत्म करने की बजाय हथियारों की संख्या कम करने की बातचीत आगे बढ़ाएंगे।
परमाणु हथियारों की संख्या कम करने पर जोर
इसके साथ ही रूस और चीन के परमाणु शस्त्रागारों का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वे परमाणु हथियारों की संख्या कम करने में सफल होते हैं, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य देशों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी होगा, जैसे भारत, पाकिस्तान और अन्य देश जिनके पास परमाणु हथियार हैं।
ये भी पढ़ें:-Taiwan: राष्ट्रपति चिंग ने कहा- विभाजन-विनाश और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों में लगा चीन, ताइवान जवाबी कदम उठाएगा
व्हाइट हाउस के अधिकारी का दावा
साथ ही मामले में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बात का दावा किया कि ट्रंप का लक्ष्य उत्तर कोरिया को पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करना है, जैसा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था। गौरतलब है कि 15 फरवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री और जापान तथा दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने भी उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। इससे पहले, किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना की थी। साथ ही कहा था कि यह उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने का कारण बना रहा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन